विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2020

सारा अली खान ने शेयर कीं मां अमृता सिंह संग तस्वीरें, मैचिंग आउटफिट में Photos वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने हाल ही में ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं.

सारा अली खान ने शेयर कीं मां अमृता सिंह संग तस्वीरें, मैचिंग आउटफिट में Photos वायरल
सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज के लिए भी खूब जानी जाती हैं. एक्ट्रेस इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने इस बार अपनी मां अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वो अपनी मां अमृता सिंह के साथ ट्विनिंग करते हुए नजर आ रही हैं. सारा अली खान की यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और उनकी मां अमृता सिंह (Amrita Singh) को तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों बिल्कुल एक जैसे आउटफिट पहने नजर आ रही हैं. यहां तक कि दोनों का फेस मास्क भी मैचिंग-मैंचिंग है. फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में सारा अली खान ने लिखा, "मां के साथ एक दिन." इन तस्वीरों पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

बता दें कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) अकसर अपनी फोटो और वीडियो साझा करती हैं, जो खूब वायरल भी होती है. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म कुली नंबर वन में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. सारा अली खान इसके अलावा अक्षय कुमार और एक्टर धनुष के साथ फिल्म अतरंगी रे में भी दिखाई देंगी. इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण उसे बीच में ही रोकना पड़ा. इसके अलावा सारा अली खान हाल ही में फिल्म लव आजकल में दिखाई दी थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Photo, Sara Ali Khan Video, Sara Ali Khan With Mother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com