विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2021

सारा अली खान ने टू-पीस में पेड़ पर लेटकर ग्लैमरस अंदाज में खिंचवाई Photo, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

सारा अली खान ने एक बार फिर अपनी एक फोटो शेयर की है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में सारा का ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है.

सारा अली खान ने टू-पीस में पेड़ पर लेटकर ग्लैमरस अंदाज में खिंचवाई Photo, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
सारा अली खान की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

सारा अली खान कुछ ही समय में बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री बन गई हैं. 2018 की फिल्म ‘केदारनाथ' से अपना डेब्यू करने वालीं सारा के आज सोशल मीडिया पर करोड़ों फैन्स हैं, जो उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. सारा भी अपने फैन्स को निराश न करते हुए आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर कर ही देती हैं. सारा अली खान ने एक बार फिर अपनी एक फोटो शेयर की है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में सारा का ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है.

सारा अली खान ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. फोटो में वे बिकिनी पहन बड़े ही खूबसूरत अंदाज में पेड़ पर लेटी हुई देखी जा सकती हैं. सारा ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. इसमें एक्ट्रेस को पिंक और ऑरेंज कलर की बिकिनी में देखा जा सकता है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, “आप जो टहनियों में ढूंढ रहे हों, क्या पता वो जड़ों में हो”. इस फोटो में सारा के आलावा वहां का खूबसूरत नजारा भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. गौरतलब है कि सारा अली खान मालदीव्स में छुट्टियां मनाने गई हैं, जहां से वे एक के बाद एक लगातार कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं.

873056t8

बात करें सारा के काम की तो वे जल्द ही अक्षय कुमार और धनुष के साथ ‘अतरंगी रे' नाम की फिल्म में दिखाई देंगी. सारा अब तक केदारनाथ के अलावा बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा फिल्मों जैसे सिंबा, लव आज कल और कूली नंबर वन में नजर आ चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Photo, Sara Ali Khan Viral Photo, Sara Ali Khan Bikini Photo, Sara Ali Khan Maldives Vacation Pics, Sara Ali Khan Video, Sara Ali Khan New Video, Atrangi Re, Maldives
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com