विज्ञापन
This Article is From May 09, 2020

सारा अली खान का लॉकडाउन में जिम वीडियो हुआ वायरल, 29 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video

एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस जिम करती नजर आ रही हैं.

सारा अली खान का लॉकडाउन में जिम वीडियो हुआ वायरल, 29 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video
सारा अली खान (Sara Ali Khan) का जिम वीडियो हुआ वायरल
  • सारा अली खान का जिम वीडियो हुआ वायरल
  • 29 लाख बार देखा गया वीडियो
  • सारा अली खान पुल अप्स करती आईं नजर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके फोटो हों या वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं. एक्ट्रेस सारा अली खान लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में सारा अली खान (Sara Ali Khan Video) जिम करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सारा पुल अप्स करती दिखाई दे रही हैं. बता दें, एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी जागरूक रहती हैं और वह अकसर अपने जिम वीडियो फैन्स के साथ साझा करती हैं. 


सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने इस जिम वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हल्के बोझ के लिए प्रार्थना ना करें, मजबूती के साथ काम करते हुए वापसी करें. अपनी जाग्रत नींद को जगाओ." सारा अली खान का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसको अब तक 29 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें, सारा अली खान का यह वीडियो पुराना है, जो एक्ट्रेस ने अब शेयर किया है.  

वहीं, सारा अली खान अकसर सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरें और वीडियो को फैन्स के साथ साझा करती हैं, लेकिन उनके बचपन की तस्वीरें फैन्स को खासी पसंद आती हैं. सारा अली खान (Sara Ali Khan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'कुली नंबर वन (Coolie No. 1)' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में सारा के साथ एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे. इसके अलावा एक्ट्रेस 'अतरंगी रे' में भी दिखाई देंगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Video, Sara Ali Khan Video Viral, Sara Ali Khan Gym Video, Sara Ali Khan In Self Isolation, Sara Ali Khan Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com