विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2019

Sara Ali Khan के डांस Video ने बटोरी सुर्खियां, माधुरी दीक्षित के गाने पर झूमकर नाचती आईं नजर

Sara Ali Khan Dance Video: सारा अली खान के कुछ वीडियो इंस्टाग्राम पर छाए हुए हैं, जिसमें सारा अली खान झूमकर नाचती नजर आ रही हैं.

Sara Ali Khan के डांस Video ने बटोरी सुर्खियां, माधुरी दीक्षित के गाने पर झूमकर नाचती आईं नजर
सारा अली खान (Sara Ali Khan) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • सारा अली खान का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • माधुरी दीक्षित के गाने पर झूमकर नाचती नजर आईं एक्ट्रेस
  • सारा अली खान ने अपने डांस से मचाया धमाल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. सारा अली खान की फोटो हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के लिए काफी रहती है. इन दिनों उनके कुछ वीडियो इंस्टाग्राम पर छाए हुए हैं, जिसमें सारा अली खान झूमकर नाचती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सारा अली खान माधुरी दीक्षित के मशहूर गाने 'एक दो तीन' पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. खास यह है कि सारा अली खान (Sara Ali Khan Dance Video) का यह वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है, साथ ही लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

बॉलीवुड डायरेक्टर ने Rahul Gandhi को लेकर किया ट्वीट, बोले- आप इस देश की जनता से दूर ही रहना...

सारा अली खान (Sara Ali Khan) का यह वीडियो उनके फैनपेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं. वहीं डांस की बात करें तो सारा अली खान के स्टेप्स और डांस मूव्स काफी लाजवाब लग रहे हैं. साथ ही वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज भी तारीफ के लायक है. इसके अलावा सारा अली खान के एक और वीडियो ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा था. इसके अलावा उन्होंने 'आंख मारे' सॉन्ग पर भी स्टेज पर धमाल मचा दिया. इस गाने में भी एक्ट्रेस धमाकेदार डांस करती दिखाई दीं. दोनों ही वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने डांस से लोगों का दिल जीत लिया. 

बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी ट्रोलिंग से हुए परेशान, बोले- इतना नहीं झेल सकता, इसलिए...

नुसरत जहां ने शेयर किया Video, बोलीं- हर कोई खुशी का हकदार है...

सारा अली खान (Sara Ali Khan) अमृता सिंह और सैफ अली खान की बिटिया है. सारा अली खान की पहली फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'केदारनाथ' थी. अगर सारा अली खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे 'कुली नंबर 1' में वरुण धवन के साथ और 'लव आज कल 2' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी. सारा अली खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है.
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Video, Sara Ali Khan Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com