विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2020

Sara Ali Khan महीनों बाद घर से निकलीं बाहर, फोटोग्राफर्स को देख पूछा उनका हालचाल, बोलीं- सब सेफ हो ना?

एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) महीनों बाद अपने घर से बाहर निकलीं और फिल्ममेकर आनंद एल राय के ऑफिस के बाहर नजर आईं, जिसकी फोटो और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं.

Sara Ali Khan महीनों बाद घर से निकलीं बाहर, फोटोग्राफर्स को देख पूछा उनका हालचाल, बोलीं- सब सेफ हो ना?
सारा अली खान (Sara Ali Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने फोटोग्राफर्स से पूछा उनका हालचाल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) का प्रभाव फिल्म इंडस्ट्री पर भी काफी गहरा पड़ा. इस बीमारी के कारण बॉलीवुड का सारा काम-काज ठप पड़ गया था. हालांकि, अब 3 महीने बाद 'अनलॉक 2 (Unlock 2)' के साथ ही सितारों को शूट करने की अनुमति मिल गई है. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने घर से बाहर निकलीं और फिल्ममेकर आनंद एल राय के ऑफिस के बाहर नजर आईं, जिसकी फोटो और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं. बता दें, कोरोनावायरस के कारण सारा अली खान पिछले तीन महीनों से अपने भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और मॉम अमृता सिंह के साथ घर में कैद थीं. हालांकि, लॉकडाउन में होने के बाद भी एक्ट्रेस अकसर अपने वीडियो से सबका मनोरंजन करती थीं. 


वहीं, मीटिंग के बाद जैसे ही सारा अली खान (Sara Ali Khan) ऑफिस से बाहर निकलीं तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सारा अली खान फोटोग्राफर्स से उनका हालचाल भी पूछ रही हैं. सारा अली खान वीडियो में कह रही हैं, "आप लोग कैसे हो? सब सेफ हो ना?" वहीं, जब फोटोग्राफर्स का हालचाल पूछकर एक्ट्रेस जाने लगती हैं, तो कैमरामैन उनसे सारा का फेमस नमस्ते पोज देने के लिए बोलते हैं. इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, "अब मेरा नमस्ते फेमस हो गया है." 


सारा अली खान (Sara Ali Khan) का यह क्यूट वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो को मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया है. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो अब जल्द ही एक्ट्रेस सारा अली खान वरुण धवन के साथ फिल्म 'कूली नंबर वन' के रीमेक में दिखाई देंगी. फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है. महामारी से पहले ही फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चकी है. हालांकि, अब देखना होगा कि यह फिल्म कब रिलीज होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Video, Sara Ali Khan Video Viral, Sara Ali Khan Comes Out After Lockdown, Sara Ali Khan Instagram, Sara Ali Khan Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com