विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2020

Sapna Choudhary ने नए लुक में स्टेज पर किया जोरदार डांस, देसी क्वीन के Video ने मचाई धूम

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है- देखें Video

Sapna Choudhary ने नए लुक में स्टेज पर किया जोरदार डांस, देसी क्वीन के Video ने मचाई धूम
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इन दिनों अपने डांस से पूरे देश में धमाल मचा रही हैं. उनके परफॉर्मेंस के वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का जब भी कहीं डांस परफॉर्मेंस होता है दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती है. भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary Video) का फिर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देसी क्वीन ने जोरदार डांस से धमाल मचा दिया है.

लाल साड़ी और हाथों में पूजा की थाली लिए Priyanka Chopra ने विदेश में मनाया करवा चौथ, वायरल हुईं Pics

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस डांस वीडियो को सपना एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 5 लाख 57 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सपना चौधरी इस वीडियो में 'प्यार का सट्टा' हरियाणवी गाने पर डांस कर रही हैं. बता दें कि देसी क्वीन ने करवा चौथ के मौके पर अपने पति वीर साहू (Veer Sahu) संग फोटोज शेयर की थी, जो खूब वायरल हुई थी.

काजल अग्रवाल शादी के 6 दिन बाद इस अंदाज में आईं नजर, एक्ट्रेस की Photos ने जीता फैन्स का दिल

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हाल ही में मम्मी बनीं और उनके नन्हे बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई. उनके करियर की बात करें तो सपना चौधरी ने करियर की शुरुआत हरियाणा की एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी. सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी प्रोग्रामो में रागिनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थीं. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary Dance Video, Sapna Choudhary Stage Dance, Sapna Choudhary Ka Dance, Sapna Choudhary Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com