विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2020

सपना चौधरी ने किया 'बहुत हार्ड' रैप, Viral Video में दिखा शानदार स्वैग

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना चौधरी (Sapna Choudhary Video) जबरदस्त अंदाज में Bhot Hard रैप सॉन्ग पर अपना जलवा दिखाती नजर आ रही हैं.

सपना चौधरी ने किया 'बहुत हार्ड' रैप, Viral Video में दिखा शानदार स्वैग
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का वीडियो हुआ वायरल
  • सपना चौधरी का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने 'बहुत हार्ड' रैप पर दिखाया स्वैग
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का डांस करने का अपना खास अंदाज है और उनके डांस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है. इसीलिए तो सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम भी मचाते हैं. हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना चौधरी (Sapna Choudhary Video) मांग में टीका लगाकर 'मचाएंगे (Machayege)' के रैप सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. वैसे भी सपना चौधरी का हर अंदाज उनके फैन्स को खूब पसंद आता है.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में सपना चौधरी ने येलो कलर का आउटफिट पहना हुआ है. वीडियो में हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का अंदाज देखने लायक है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

सपना चौधरी के गाने (Sapna Choudhary Ke Gane) सोशल मीडिया पर खूब देखे जाते हैं और उनके अंदाज की वजह से उनकी अच्छी-खासी फॉलोइंग भी है. सपना चौधरी ने हरियाणा की एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. सपना बिग बॉस में भी नजर आईं और उसके बाद से वह पंजाबी, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री समेत बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Video, Sapna Choudhary Video Viral, Sapna Choudhary Instagram, Sapna Choudhary Dance On Bahut Hard Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com