विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2020

सपना चौधरी का डांस देखने उमड़ी लोगों की भीड़, स्टेज पर यूं ढाया कहर- देखें Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है.

सपना चौधरी का डांस देखने उमड़ी लोगों की भीड़, स्टेज पर यूं ढाया कहर- देखें Video
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने मचाई धूम
  • सपना चौधरी के डांस वीडियो की धूम
  • परफॉर्मेंस देखने जुटी हजारों फैन्स की भीड़
  • खूब वायरल हो रहा है उनका डांस वीडिय
नई दिल्ली:

मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का फिर से एक डांस वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में उन्होने अपने सुपरहिट हरियाणवी सॉन्ग पर धमाकेदार डांस कर रही हैं.  सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance Video) के डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज से शेयर किया है. अभी तक इस डांस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं. भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri), पंजाबी मूवी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी का यह डांस वीडियो भी जमकर धमाल मचा रहा है.

रेडियो शो में साथ नजर आईं सारा अली खान और करीना कपूर, वायरल हो रहा है Video

देसी क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने इस वीडियो में कमाल के डांस स्टेप्स किए हैं. उनके डांस परफॉर्मेंस को देखने फैन्स की भारी भीड़ जुटी हुई थी. वैसे भी सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल पर आते ही छा जाते हैं. उनका यह डांस वीडियो भी फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. हाल ही में सपना चौधरी का नया हरियाणवी सॉन्ग 'सुल्फा सररार ठा गया'रिलीज हुआ था. इस गाने ने यूट्यूब पर जमकर धमाल मचाया था. 

दिव्यांका त्रिपाठी को दुपट्टे से पकड़कर ले जा रहे थे अमिताभ बच्चन, Video हुआ वायरल

बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थ . सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary Video, Sapna Choudhary Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com