- संजय दत्त का वीडियो हुआ वायरल
- किसी पूजा नाम की लड़की से बात करते आए नजर
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में संजय किसी पूजा नाम की लड़की से रोमांटिक बातें कर रहे हैं और उसे डेट पर चलने के लिए पूछते हुए भी नजर आ रहे है. संजय दत्त के इस वीडियो को टीवी क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए एकता कपूर ने संजय दत्त का ये राज सबके सामने खोल कर रख दिया है. संजय के इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, 'मुन्ना भाई भी बेताब हैं अपनी 'ड्रीम गर्ल (Dream Girl)' से मिलने के लिए.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
संजय दत्त (Sanjay Dutt) के इस वीडियो को देख फैन्स हैरान हो गए हैं. फैन्स लगातार इस वीडियो पर कमेंट करके एक्टर से सवाल कर रहे हैं. बता दें कि मुन्ना भाई की 'ड्रीम गर्ल' कोई और नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) हैं, जो जल्द ही फिल्म 'ड्रीम गर्ल (Dream Girl)' में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में आयुष्मान खुराना 'लोकेश बिष्ट' और 'पूजा' नाम के दो किरदार निभा रहे हैं. आयुष्मान के लेडी अवतार को लोग तो खूब पसंद कर ही रहे हैं, बॉलीवुड सेलेब्स भी उन पर फिदा हो गए हैं. तभी तो संजय भी खुद को रोक नहीं पाए और आयुष्मान के लेडी अवतार यानी पूजा से फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं.
कैंसर को हराकर 11 महीने 11 दिन बाद भारत लौटे ऋषि कपूर, ट्वीट कर यूं जताई खुशी
बता दें फिल्म 'ड्रीम गर्ल (Dream Girl)' 13 सितंबर को देशभर में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में आयुष्मान (Ayushmann Khurrana) के अलावा नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha), अन्नू कपूर, मंजोत सिंह और विजय राज भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे. यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं. इस फिल्म के जरिए आयुष्मान एक बार फिर अपनी एक्टिंग में एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. फैन्स को इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं