विज्ञापन

ड्रग्स की लत की वजह से संजय दत्त के हाथ से निकल गई थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, सुनील और नरगिस दत्त का टूट गया था मन

ड्रग्स की लत के कारण संजय दत्त के हाथ से ‘युद्ध’ जैसी बड़ी फिल्म निकल गई. जबकि 14 रीलें शूट हो चुकी थीं. सुनील और नरगिस दत्त बेहद निराश हुए. मेकर्स ने कड़ा फैसला लेते हुए उन्हें हटाया.

ड्रग्स की लत की वजह से संजय दत्त के हाथ से निकल गई थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, सुनील और नरगिस दत्त का टूट गया था मन
ड्रग्स की लत की वजह से संजय दत्त के हाथ से निकल गई थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म

एक फिल्म, एक फैसला और एक जिंदगी, कैसे एक दूसरे से जुड़े हो सकते हैं ये जानने के लिए आपको संजय दत्त की एक फिल्म से जुड़ा इतिहास समझना होगा. जिस फिल्म से उन्हें और उनके मम्मी पापा को ढेरों उम्मीदें थीं वो उनके हाथ से निकल गई. एक आदत ने उनसे न सिर्फ फिल्म छीनी बल्कि अच्छा दोस्त भी छीन लिया. इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी. रीलें भी कैन में बंद हो रही थीं. तभी एक ऐसी वजह सामने आई जिसने सब कुछ पलट दिया. दोस्ती, इमोशन और प्रोफेशन के बीच फंसे मेकर्स ने जो फैसला लिया. उसने संजय दत्त के करियर ही नहीं, उनकी पूरी जिंदगी पर गहरा असर डाला.

ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज की वजह से इस एक्ट्रेस ने छोड़ी एक्टिंग, कभी एकता कपूर के सीरियल की थी टॉप हीरोइन, अब कृष्ण भक्ति में हुईं लीन

ड्रग्स की लत ने छीनी फिल्म

संजय दत्त के हाथ से जो फिल्म निकली उसका नाम था युद्ध. फिल्ममेकर राजीव राय ने खुलासा किया कि युद्ध पहले संजय दत्त के साथ बन रही थी और उन्होंने करीब 14 रीलें शूट भी कर ली थीं. सुनील दत्त और नरगिस दत्त इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड भी थे. लेकिन उसी दौरान संजय की ड्रग्स की लत गंभीर होती गई. हालांकि राजीव के मुताबिक संजय ने शूटिंग के दौरान कभी अनप्रोफेशनल रवैया नहीं दिखाया. फिर भी उनकी हालत चिंता का विषय बन चुकी थी. जिसकी वजह से फिल्म में देरी का खतरा बढ़ रहा था. मजबूरी में राजीव राय और उनके पिता गुलशन राय ने बड़ा फैसला लेते हुए संजय को फिल्म से हटा दिया. बाद में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ को कास्ट किया गया और रिलीज के बाद युद्ध बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

दोस्ती टूटी, लेकिन जिंदगी को मिला रिस्टार्ट

राजीव राय ने बताया कि ये फैसला सिर्फ प्रोफेशनल नहीं, बल्कि इमोशनल तौर पर भी बेहद भारी था क्योंकि संजय उनके करीबी दोस्त थे. उन्होंने सुनील दत्त से बात कर साफ कहा कि संजय को तुरंत रिहैब की जरूरत है. सुनील दत्त बेटे के लिए एक और मौका चाहते थे और कई बार मेकर्स से गुजारिश भी की. लेकिन फिल्म को रोकना संभव नहीं था. राजीव मानते हैं कि यही कड़ा कदम संजय की जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बना. उन्हें अमेरिका रिहैब भेजा गया. जहां से लौटकर उन्होंने करियर को दोबारा संभाला. हालांकि आगे चलकर उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें आईं. ड्रग्स से छुटकारा पाने के बाद वो उनसे भी एक एक कर निपटते रहे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yudh, Film Yudh, Yudh 1985, Sanjay Dutt, Sunil Dutt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com