विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2022

फिल्म 'वास्तव' में संजय दत्त का खास दोस्त 'डेढ़ फुटिया' अब दिखने लगा है ऐसा, पहचानना हो जाएगा मुश्किल

बॉलीवुड की फिल्मों में कुछ ऐसे किरदार भी होते हैं जो पहली झलक में दर्शकों के दिलों में उतर जाते हैं. जिसके बाद उन्हें सालों-साल तक याद किया जाता है. फिर चाहे किरदार छोटा हो गया बड़ा. ऐसा ही एक किरदार 'डेढ़ फुटिया' है.

फिल्म 'वास्तव' में संजय दत्त का खास दोस्त 'डेढ़ फुटिया' अब दिखने लगा है ऐसा, पहचानना हो जाएगा मुश्किल
संजय नार्वेकर और संजय दत्त
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की फिल्मों में कुछ ऐसे किरदार भी होते हैं जो पहली झलक में दर्शकों के दिलों में उतर जाते हैं. जिसके बाद उन्हें सालों-साल तक याद किया जाता है. फिर चाहे किरदार छोटा हो गया बड़ा. ऐसा ही एक किरदार 'डेढ़ फुटिया' है. जी हां, हम बात कर रहे हैं साल 1999 में आई अभिनेता संजय दत्त की फिल्म वास्तव की. इस फिल्म में संजय दत्त ने गैंगस्टर रघु का रोल किया था, जिसे खूब पसंद किया गया था. फिल्म वास्तव में रघु के साथ उसके खास दोस्त 'डेढ़ फुटिया' को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था. 

'डेढ़ फुटिया' के रोल को अभिनेता संजय नार्वेकर ने निभाया था. संजय नार्वेकर के इस रोल को खूब पसंद किया गया था. संजय नार्वेकर ने जब 'डेढ़ फुटिया' का रोल किया था तो वह काफी यंग दिख दिखते थे, लेकिन अब पहले की तुलना में उनका लुक काफी बदल चुका है. संजय नार्वेकर के चेहरे पर उम्र झलकने लगी है. हालांकि उनकी स्मार्टनेस आज भी पहले जितने बरकरार है. बॉलीवुड के अलावा संजय नार्वेकर कई मराठी फिल्में और शो कर चुके हैं. 

इसके अलावा और कुछ वेब सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं. संजय नार्वेकर को आखिरी बार वेब सीरीज एस्केप लाइव में देखा गया था. यह वेब सीरीज बीते दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. वेब सीरीज एस्केप लाइव में संजय नार्वेकर के साथ एक्टर सिद्धार्थ, जावेद जाफरी, श्वेता त्रिपाठी और शरत सक्सेना सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे. संजय नार्वेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. 

मलाइका अरोड़ा की पार्टी में एक साथ दिखीं गौरी खान, महीप कपूर और सीमा सजदेह

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Narvekar, Vaastav Dedh Footiya, Actor Sanjay Narvekar, Sanjay Dutt, Vaastav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com