- बॉयफ्रेंड को याद कर भावुक हुईं त्रिशला दत्त
- सोशल मीडिया पर शेयर की बॉयफ्रेंड की तस्वीर
- त्रिशला दत्त की फोटो हुई वायरल
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त (Trishala Dutt) अपने प्रेमी के निधन के बाद खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर लगता है जैसे वह एक पल के लिए भी अपने प्रेमी को याद करना नहीं भूलती हैं. त्रिशला दत्त (Trishala Dutt) की हाल ही की पोस्ट ने इस बात को साबित भी कर दिया है. दरअसल, त्रिशला दत्त (Trishala Dutt) ने हाल ही में अपनी और अपने बॉयफ्रेंड की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड को बहुत याद कर रही हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
त्रिशला दत्त (Trishala Dutt) ने अपनी और बॉयफ्रेंड की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्हें याद किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैं तुमसे प्यार करती हूं, मुझे तुम्हारी याद आती है." इस फोटो में संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि उनके बॉय-फ्रेंड व्हाइट टी-शर्ट और जींस पहने दिख रहे हैं. बता दें कि त्रिशला दत्त अक्सर अपने बॉयफ्रेंड की फोटो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं. इससे पहले उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के निधन की खबर भी सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी.
सलमान खान अब कैटरीना कैफ नहीं बल्कि उनकी बहन इसाबेल कैफ के साथ बनाएंगे फिल्म, देखें Photo
अपने बॉयफ्रेंड के निधन के दौरान त्रिशला दत्त (Trishala Dutt) ने लिखा, "आप हमेशा मेरे पास रहेंगे. मैं आपसे प्यार करती हूं और मैं आपको याद करूंगी, जब तक हम फिर से नहीं मिल जाते. हमेशा के लिए आपकी, आपकी बेला मिया. मैं आपको कल से भी ज्यादा प्यार करती हूं."
त्रिशला दत्त (Trishala Dutt) के बॉयफ्रेंड का निधन 2 जुलाई को हुआ था. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए त्रिशला ने इस बात की जानकारी दी थी. बॉयफ्रेंड की मौत के बाद उनको गहरा सदमा लगा था. त्रिशला दत्त की 8 साल की उम्र में ही उनकी मां ऋचा शर्मा का निधन हो गया था, उसी समय से वह अपनी मौसी के पास रहती हैं. त्रिशला दत्त ने न्यूयॉर्क के 'जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल जस्टिस' से लॉ की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने न्यूयॉर्क की हॉफ्स्ट्रा यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री भी हासिल की है. लेकिन इन दिनों त्रिशला दत्त फैशन इंडस्ट्री में काम कर रही हैं.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं