विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2019

संजय दत्त की बेटी Trishala Dutt ने जीता ये प्राइज, Photo हुई वायरल

संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बेटी त्रिशला दत्त (Trishala Dutt) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. देखें Photo

संजय दत्त की बेटी Trishala Dutt ने जीता ये प्राइज, Photo हुई वायरल
संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बेटी त्रिशला दत्त (Trishala Dutt) की फोटो वायरल
  • त्रिशला दत्त की फोटो वायरल
  • संजय दत्त की बेटी हैं त्रिशला दत्त
  • त्रिशला दत्त ने जीता ये प्राइज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बेटी त्रिशला दत्त (Trishala Dutt) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो समय-समय पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. त्रिशला दत्त (Trishala Dutt Photo) की फिर से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. उन्होंने यह तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं. संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त की इन तस्वीरों को लोग खूब लाइक कर रहे हैं और अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. उनकी यह तस्वीरें सेन जेनैरो फेस्टिवल (San Gennaro Festival) की है.

'पल-पल दिल के पास' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचीं सनी देओल की मां और पत्नी, देखें Photo

त्रिशला दत्त (Trishala Dutt) ने इन तस्वीरों को शेयर कर एक कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा है: "आज मैंने यह यूनिकॉर्न जीता है. और मुझे कुछ नहीं पता कि इसका क्या करूंगी." त्रिशला दत्त ने इस तरह अपने जीते हुए प्राइज को फैन्स के साथ शेयर किया है. त्रिशला दत्त की यह फोटो खूब वायरल हो रही है. त्रिशला दत्त ने इससे पहले अपने बॉयफ्रेंड के निधन पर इमोशनल पोस्ट लिखी थी, जो चर्चा में बनी हुई थी.

Pal Pal Dil Ke Paas Box Office Collection Day 2: करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' की बढ़ी रफ्तार, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

बता दें कि संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशला दत्त (Trishala Dutt) फिलहाल फैशन इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. 2014 में उन्होंने अपनी पहली ड्रीम ट्रेसेज हेयर एक्सटेंशन लाइन शुरू की थी. वे न्यूयॉर्क के जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल जस्टिस से लॉ में ग्रैजुएशन भी कर चुकी हैं. संजय दत्त और ऋचा शर्मा ने 1987 में शादी की थी. त्रिशला का जन्म 1988 में हुआ था. ऋचा को ब्रेन ट्यूमर था, जिसकी वजह से 10 दिसंबर, 1996 को उनकी मौत हो गई थी. मां की मौत के बाद से ही त्रिशला न्यूयॉर्क में अपनी मौसी एना के साथ रहती है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Trishala Dutt, Sanjya Dutt Daughter Trishala Dutt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com