विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2017

OMG! सुबह 4 बजे संजय दत्त को आया मान्यता पर प्यार, ऐसे किया रोमांस

संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता द्वारा गुरुवार को शेयर की गई एक फोटो में कपल रोमांटिक मूड में दिखाई दे रहे हैं.

OMG! सुबह 4 बजे संजय दत्त को आया मान्यता पर प्यार, ऐसे किया रोमांस
2008 में हुई संजय दत्त और मान्यता की शादी.
  • मान्यता ने शेयर की संजय दत्त के साथ रोमांटिक फोटो
  • संजय की तीसरी पत्नी हैं मान्यता, 2008 में हुई थी शादी
  • कमबैक फिल्म 'भूमि' के प्रमोशन में बिजी हैं संजू बाबा
मुंबई: संजय दत्त इन दिनों जोर-शोर से अपनी कमबैक फिल्म 'भूमि' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इसी बीच उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने एक बेहद रोमांटिक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें कपल एक-दूसरे के प्यार में खोया नजर आ रहा है. संजय ने मान्यता को बाहों में भर रखा है और कपल इस मोमेंट को आंखे बंद कर एन्जॉय कर रहा है. तस्वीर साझा करते हुए मान्यता ने लिखा, "घर, वह जगह है जब तुम मुझे अपनी बाहों में भरते हो." कैप्शन में हैशटैक के जरिए मान्यता बता रही हैं कि इस पुरानी तस्वीर को सुबह 4 बजे क्लिक किया गया है.
 

ये भी पढ़ें: राम रहीम पर फिर कसा कीकू शारदा ने तंज, बोले- मैं तो एक दिन के लिए जेल गया और वो....

यह पहला मौका नहीं है जब मान्यता ने संजय के लिए अपना प्यार सोशल मीडिया पर जाहिर किया हो. इससे पहले वह संजय के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुकी हैं.
 
 

A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on

 

A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on

 

A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on

 

A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on


यह भी पढ़ें: 'नेपोटिज्‍म के विवाद पर पहली बार बोलीं करीना कपूर खान, 'यहां आलिया है तो कंगना भी है...'

बता दें, फिल्म 'भूमि' बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित फिल्म है. अदिति राव हैदरी फिल्म में संजय की बेटी की भूमिका में हैं. 'भूमि' 22 सितंबर को रिलीज हो रही है.  2016 में अपनी सजा पूरी करने के बाद 'भूमि' संजय की पहली फिल्म होगी. आखिरी बार वह आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'पीके' में नजर आए थे. 'भूमि' के डायरेक्टर ओमंग कुमार हैं, जिन्होंने इससे पहले 'मैरी कॉम', 'सरबजीत' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है.



वहीं, मान्‍यता दत्त की बात करें तो वह संजय दत्त की तीसरी पत्‍नी हैं, दोनों की शादी 2008 में हुई थी. कपल के जुड़वां बच्चे हैं बेटा शाहरान और बेटी इकरा. दोनों अब 6 साल के हो चुके हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Bhoomi, Maanayata Dutt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com