- पायल रोहतगी ने संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन के निदेशक पद से व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है और इसका निर्णय उन्होंने स्वयं लिया है.
- संग्राम सिंह ने तलाक की अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि वे 14 साल से साथ हैं और उनका रिश्ता मजबूत है.
- संग्राम सिंह ने बताया कि पायल और उनका काम के प्रति नजरिया अलग है, इसलिए पायल ने इस्तीफा देने का फैसला किया और वे इसका सम्मान करते हैं.
पायल रोहतगी ने 'संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन' के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद उनके और उनके पति संग्राम सिंह के बीच तलाक की खबरें फैलने लगी. अब इन खबरों पर संग्राम सिंह ने चुप्पी तोड़ी है. जब पायल रोहतगी ने संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया, तो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई कि क्या दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए संग्राम सिंह ने कहा, "हमारे बीच तलाक को लेकर कोई बात नहीं हुई है, हम 14 साल से साथ हैं और हमेशा रहेंगे. मैं अपना पूरा ध्यान अपने कामों में लगाता हूं. मैं तलाक जैसी अफवाहों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता और लोगों से भी अनुरोध करूंगा कि वह भी ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें."
उन्होंने संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन से अपनी पत्नी के इस्तीफे का कारण भी बताया. उन्होंने कहा, "यह पायल का खुद का फैसला था और मैं इसका सम्मान करता हूं. हम दोनों का काम के प्रति नजरिया अलग है. ऐसे में, पायल ने जो सोचा होगा, वह सही ही होगा. मैं उन्हें नहीं रोकूंगा. वह अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं. यहां कोई गलत नहीं है. हर व्यक्ति अलग होता है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
संग्राम सिंह की पत्नी पायल ने इससे पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने इस्तीफे की एक तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने लिखा था, "मैं व्यक्तिगत कारणों से संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन के निदेशक पद से अपना इस्तीफा दे रही हूं. मैं बोर्ड से अनुरोध करती हूं कि वे कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें और कंपनी रजिस्ट्रार के पास आवश्यक फॉर्म दाखिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं. मैं फाउंडेशन से जुड़े रहने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं, मैं संगठन को उसके सभी प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना करती हूं. आपके समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद." तस्वीर शेयर कर उन्होंने कैप्शन दिया, कभी-कभी शांति भी दूरी जैसी लगती है.'
बता दें पायल के पद छोड़ने के बाद अब संग्राम की बहन सुनीता कुमारी सिंह को फाउंडेशन का नया डायरेक्टर बनाया गया है. सुनीता अब संग्राम के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगी. संग्राम का सपना है कि यह फाउंडेशन और भी अधिक जरूरतमंदों की मदद करे और शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाए.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं