विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2025

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने पाली गाय ? बछड़े संग योगा करती आईं नजर

कुछ फिल्मी सितारे अपने जानवर प्रेमी होती है. जानवर के लिए सितारे अपना प्यार दिखाने में कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं. कुछ को कुत्ते पालने का शौक होता है तो कुछ को बिल्ली. लेकिन बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने गाय पाली है.

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने पाली गाय ? बछड़े संग योगा करती आईं नजर
समीरा रेड्डी को मिली उनकी बेस्टी, गाय की बच्ची के साथ होती है दिन की शुरुआत
नई दिल्ली:

कुछ फिल्मी सितारे अपने जानवर प्रेमी होती है. जानवर के लिए सितारे अपना प्यार दिखाने में कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं. कुछ को कुत्ते पालने का शौक होता है तो कुछ को बिल्ली. लेकिन बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने गाय पाली है. जिसका वीडियो भी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. सोहेल खान की फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' में भोली-भाली आयशा का किरदार निभाने वाली समीरा रेड्डी पर्दे पर वापसी कर चुकी हैं. एक्ट्रेस को फिल्म 'चिमनी' में देखा गया, जिसमें वह काली नाम की महिला का रोल प्ले कर रही हैं.  

अभिनेत्री अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखती हैं और प्रकृति से जुड़ी चीजों पर ज्यादा भरोसा करती हैं. अब उन्हें गाय की छोटी बच्ची के साथ योगा करते हुए देखा गया. समीरा रेड्डी अपने इंस्टाग्राम पर फिटनेस से लेकर अपनी सास के साथ हेल्दी रेसिपी वाले वीडियो के लिए जानी जाती हैं. अब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बहुत प्यारा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गाय की छोटी बच्ची के साथ योगा कर रही हैं और उसे गले भी लगा रही हैं. गाय को गले लगाना एक्ट्रेस के लिए सुबह की सबसे अच्छी हीलिंग थेरेपी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

समीरा ने रीसेट लाइव 3.0, फिटनेस प्रोग्राम शुरू किया है, जो सिर्फ महिलाओं के लिए ही है. इस सेशन में एक्ट्रेस प्यारी सी गाय के साथ दिखती हैं. रीसेट लाइव 3.0 के तहत समीरा महिलाओं को अच्छी हेल्थ के लिए प्रोत्साहित करती हैं, जिसमें योग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, ज़ुम्बा और किकबॉक्सिंग और हेल्थी डाइट शामिल है. ये प्रोग्राम सिर्फ 6 महीनों का है.

इससे पहले समीरा ने दीवाली की फोटो शेयर की थीं, जिसमें वह अपनी छोटी सी फैमिली के साथ दिख रही थी. दिवाली के मौके पर उनकी सास ने ट्रेडिशनल गुजराती और साउथ इंडियन खाना बनाया था, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर किया था. समीरा ने 13 साल बाद पर्दे पर वापसी की है और फिल्म 'चिमनी' में काली देवी का रोल प्ले किया. फिल्म की कहानी हॉरर-थ्रिलर का मिक्स कॉम्बिनेशन है और फिल्म दुर्लभ चिकित्सीय स्थिति और पुरानी पद्धति के इलाज को दिखाती है.

फिल्म में काली यानी समीरा गर्भ में पल रहे दो जुड़वा बच्चों को बचाने के साथ-साथ पिशाच से भी लड़ती हैं. फिल्म डराने और हैरान करने वाले तथ्यों के साथ आएगी. फिल्म 'चिमनी' का टीजर बहुत पसंद किया गया, लेकिन फिल्म का ट्रेलर अभी तक सामने नहीं आया है और फिल्म की रिलीज डेट भी साफ नहीं है. फैंस फिल्म के टीजर देखने के बाद से ही फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sameera Reddy, Actress Sameera Reddy, Sameera Reddy Yoga Video, Sameera Reddy Movies, Sameera Reddy Upcoming Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com