विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2022

प्रेग्नेंट लेडी के रोल में बड़ी साजिश का खुलासा करेंगी समांथा, यशोदा का टीजर देख कर खड़े हुए रोंगटे

सामंथा रुथ प्रभु साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वह अलग- अलग तरह की चैलेंजिंग रोल्स करती रहती हैं. अब उनकी अगली फिल्म यशोदा को लेकर वह चर्चा में हैं. उनकी फिल्म यशोदा का पोस्टर और टीज़र आउट हो गया है. यह एक बेहतरीन थ्रिलर फिल्म है.

प्रेग्नेंट लेडी के रोल में बड़ी साजिश का खुलासा करेंगी समांथा, यशोदा का टीजर देख कर खड़े हुए रोंगटे
प्रेग्नेंट लेडी के रोल में बड़ी साजिश का खुलासा करेंगी समांथा
नई दिल्ली:

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वह अलग- अलग तरह की चैलेंजिंग रोल्स करती रहती हैं. अब उनकी अगली फिल्म यशोदा को लेकर वह चर्चा में हैं. उनकी फिल्म यशोदा का पोस्टर और टीज़र आउट हो गया है. यह एक बेहतरीन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में वह प्रेग्नेंट लेडी के रोल में नजर आ रही हैं. टीजर में दिख रहा है कि वह प्रेग्नेंसी में भी काफी एक्टिव हैं और किसी चीज से भागती नजर आ रही हैं. सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का टीज़र लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है. 

टीज़र की शुरुआत में दिख रहा है कि डॉक्टर बताती है कि सामंथा गर्भवती है और उसे क्या करना है और क्या नहीं करना है. हालांकि, वह एक प्रेग्नेंट लेडी के रोल में हर मानदंड को तोड़ती नजर आ रही हैं और एक लड़ाई लड़ती दिख रही हैं. 
टीज़र वीडियो को सभी भाषाओं में शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा, "ताकत, इच्छाशक्ति और एड्रेनालाईन!" यह फिल्म हरि और हरीश द्वारा निर्देशित है,  फिल्म श्रीदेवी मूवीज के बैनर तले शिवलेंका कृष्ण प्रसाद द्वारा निर्मित है. वहीं उन्नी मुकुंदन और वरलक्ष्मी सरथकुमार, राव रमेश, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, कल्पना गणेश, दिव्या श्रीपदा, प्रियंका शर्मा भी अहम रोल में हैं. 

पिंक विला से बातचीत में निर्देशक जोड़ी हरि और हरीश ने कहा है कि फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, लेकिन हमने इसमें कुछ मनोवैज्ञानिक थ्रिलर जोड़ा है. यह एक अपराध के बारे में है, जब एक सामान्य लड़की को इसके बारे में पता चलता है तो उसका सामना होता है. वह जिस तरह से साजिश को उजागर करती है, वह देखने लायक है. यशोदा कुल 5 भारतीय भाषाओं- तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी.
 

'ब्रह्मास्त्र' रिव्यू : चिंगारी ज़्यादा, आंच कम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samantha Ruth Prabhu, Samantha Ruth Prabhu Upcoming Film, Yashoda Teaser Out, Yashoda First Look, Yashoda Firstlook, Yashoda In Hindi, Yashoda Cast, Yashoda Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com