4 अगस्त को अरबाज खान का बर्थडे था. इस मौके पर एक शानदार पार्टी रखी गई. पार्टी में करीबी दोस्त और खास लोग मौजूद थे लेकिन सबकी लाइम लाइट लूट कर ले गए सलमान खान. दरअसल सलमान खान इस पार्टी में एक पिंक कलर की जींस पहने दिखाई दिए. जैसे ही ये लुक वायरल हुआ सलमान के इस लुक को बार्बी से इंस्पायर्ड बताया जाने लगा.
4 अगस्त को पैपराजी विरल भयानी ने अरबाज खान की बर्थडे पार्टी से एक वीडियो शेयर की. इस वीडियो में सलमान खान काफी कैजुअल लुक में दिखे. भाई ग्रे शर्ट और पिंक पैंट के साथ काली टी-शर्ट पहन कर आए थे. नेटिजन्स ने सलमान खान के लुक पर एक से बढ़कर एक रिएक्शन दिए और उन्हें 'बार्बी भाई' का टैग दिया. एक कमेंट में लिखा था, "भाई अकेले बार्बी और ओपेनहाइमर का प्रचार कर रहे हैं." एक ने लिखा, "भाई को भी बार्बी फीवर हो रहा है." एक दूसरे फैन ने कमेंट किया, “गुलाबी पैंट...यह क्या है?” दूसरे ने लिखा, “मुझे यह पता था! टाइगर असल में बार्बी के फैन हैं. एक फैन ने लिखा, "भाई बार्बी बने हैं आज." एक ने लिखा, "बार्बी भाई."
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
हाल ही में सलमान खान एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर सुर्खियों में आए थे. उन्होंने बहन अर्पिता को बर्थडे विश करने के लिए एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी. अर्पिता तो बच्ची थी हीं...सलमान भी कम बेबी नहीं लग रहे थे.
प्रोफेशनल फ्रंट पर क्या है अपडेट ?
फिल्मी फ्रंट पर देखा जाए तो सलमान खान कुछ दिन पहले 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे. अब फैन्स को उनकी 'टाइगर 3' का इंतजार है. इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं. यह फिल्म इस दिवाली पर थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म में शाहरुख खान का भी एक्शन से भरपूर कैमियो है और पठान के बाद सलमान और शाहरुख एक साथ फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन करते नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं