विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2018

15 दिन से अस्पताल में भर्ती ये एक्ट्रेस लगा रही थीं सलमान खान से मदद की गुहार, ये सुपरस्टार बना सहारा

शिवड़ी के टीबी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही सलमान खान के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री पूजा डडवाल की मदद भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने की है.

15 दिन से अस्पताल में भर्ती ये एक्ट्रेस लगा रही थीं सलमान खान से मदद की गुहार, ये सुपरस्टार बना सहारा
भोजपुरी सुपरस्टार ने की है पूजा डडवाल की मदद
  • भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं रवि किशन
  • पूजा डडवाल की मदद की है
  • सलमान खान के साथ 'वीरगति' में आई थीं नजर
नई दिल्ली: सलमान खान के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री पूजा डडवाल शिवड़ी के टीबी अस्पताल में भर्ती हैं और बीमारी से संघर्ष कर रही है. उनकी मदद भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने की है. हैदराबाद में अपनी फिल्म 'एमएलए' के प्रमोशन के लिए मौजूद रवि किशन ने अपने सहयोगी पप्पू यादव को नकद और फल देकर अस्पताल भेजा है. पप्पू यादव के फेसबुक अकाउंट पर मौजूद वीडियो में पूजा अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती दिखाई गई हैं. पूजा ने हाल ही में एक वीडियो से सहयोग की अपील की थी. रवि किशन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने कई साल पहले निर्देशक विनय लाड की एक फिल्म में पूजा के साथ काम किया था. पप्पू यादव ने मदद की राशि बताने से इनकार करते हुए कहा कि रवि किशन दिखावे से दूर अक्सर  ऐसी मदद करते रहते हैं.

 
मंदिर में शहनाई बजाकर जो कमाते थे, इस एक्ट्रेस की फिल्मों पर उड़ा देते थे

बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'वीरगति (1995)' की एक्ट्रेस पूजा डडवाल  इस वक्त टीबी और फेफड़ों संबंधित बीमारी से जूझ रही हैं. उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है. ऐसे में उनका इलाज सही ढंग से नहीं हो पा रहा है. वे पिछले 15 दिनों से मुंबई के शिवड़ी टीबी अस्पताल में भर्ती हैं. 

गूगल डूडल ने शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को किया याद, जानें ये 7 खास बातें

रिपोर्ट में बताया गया है कि बीमारी की वजह से पूजा के पति और परिवारवालों ने उन्हें छोड़ दिया है. बता दें, 'वीरगति' के अलावा पूजा 'हिंदुस्तान (2004)' और 'सिंधूर की सौगंध (2002)' में नजर आ चुकी हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Pooja Dadwal, Bhojpuri Actor Ravi Kishan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com