विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2021

सलमान खान को गेट पर सीआईएसएफ ऑफिसर ने रोका, तो लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट- देखें Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान को एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ऑफिसर ने चेकिंग के लिए रोक लिया. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

सलमान खान को गेट पर सीआईएसएफ ऑफिसर ने रोका, तो लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट- देखें Video
सलमान खान का लेटेस्ट वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए रूस रवाना हो गए हैं. एक्टर को इस दौरान एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. सलमान ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम और रेड शूज में बेहद डैशिंग लग रहे थे. सलमान खान (Salman Khan) का अब एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता कि जैसे ही सलमान जैसे ही अंदर जाने के लिए बढ़े वहां मौजूद सीआईएसएफ ऑफिसर ने उन्हें सिक्योरिटी चेक के लिए रोक लिया. चेकिंग के बाद सलमान खान की एंट्री हुई. जब से ये वीडियो वायरल हुआ है, लोग सीआईएसएफ ऑफिसर की खूब तारीफ कर रहे हैं.

सलमान खान को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो बेहद शांत दिख रहे हैं और धीरे-धीरे टीम के साथ आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान फोटोग्राफर्स उनसे पोज देने के लिए गुहार लगा रहे हैं. सलमान ने किसी को निराश नहीं किया. सलमान खान के इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं और एक्टर के साथ सीआईएसएफ ऑफिसर की भी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कॉमेंट किया, "सीआईएसएफ जवान ने जिस तरह सलमान को रोका ये देखकर अच्छा लगा." दूसरे ने लिखा: सीआईएसएफ जवान भी किसी स्टार की तरह दिखाई देता है."

सलमान खान के इस वीडियो पर एक शख्स ने कॉमेंट किया, "अपनी ड्यूटी करने के लिए उन्हें सेल्यूट." बता दें कि सलमान खान करीब 2 महीने तक रूस में 'टाइगर 3' की शूटिंग करेंगे. फिल्म बात करें तो ये टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे. इमरान फिलम में नेगेटिव रोल कर रहे हैं. सलमान को आखिरी बार 'राधे' में देखा गया था. आने वाले दिनों में वो 'कभी ईद कभी दीवाली' और 'अंतिम' जैसे फिल्मों में भी नजर आएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Video, Salman Khan Latest Video, Salman Khan Stopped By CISF Officer, Salman Khan At Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com