विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2019

सलमान खान ने पिता सलीम खान के जन्मदिन पर शेयर की Photo, इस अंदाज में दिखी पिता और पुत्र की जोड़ी

सलमान खान (Salman Khan) की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में सलमान खान अपने पिता और स्क्रीन राइटर सलीम खान (Salim Khan) के साथ फिशिंग का आनंद लेते नजर आ रहे हैं.

सलमान खान ने पिता सलीम खान के जन्मदिन पर शेयर की Photo, इस अंदाज में दिखी पिता और पुत्र की जोड़ी
सलमान खान (Salman Khan) ने शेयर की पिता सलीम खान (Salim Khan) के साथ फोटो
  • सलमान खान ने शेयर की पिता सलीम खान के साथ फोटो
  • फोटो शेयर कर सलमान खान ने दी पिता को जन्मदिन की बधाई
  • सलमान खान की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही 'दबंग 3' (Dabangg 3) के जरिए पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. उनकी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. लेकिन इससे इतर हाल ही में सलमान खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में सलमान खान अपने पिता और स्क्रीन राइटर सलीम खान (Salim Khan) के साथ फिशिंग का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. दरअसल, सलमान खान ने अपने पिता के साथ यह फोटो उनके 84वें जन्मदिन पर शेयर की, जिसे पोस्ट करते हुए भाईजान ने अपने पिता को ढेर सारी बधाइयां भी दीं. फोटो में पिता और पुत्र की जोड़ी देखने लायक है. इतना ही नहीं, फोटो में दोनों साथ में काफी खुश भी नजर आ रहे हैं. 

जॉन अब्राहम की 'पागलपंती' ने तीसरे दिन मचाया तूफान, कमा डाले इतने करोड़

इस फोटो को साझा करते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो डैडी." सलमान खान की इस पोस्ट पर बॉलीवुड डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार ने भी सलीम खान को जन्मदिन की बधाइयां दीं. इनके अलावा सलमान खान के फैंस ने पिता और पुत्र की इस तस्वीर की खूब तारीफ की. सलमान खान और सलीम खान (Salim Khan) की इस फोटो ने सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींचा है. बता दें कि स्क्रीन राइटर सलीम खान ने शोले, सीता और गीता, जंजीर, दीवार, क्रांति और डॉन जैसी फिल्मों में अपने जबरदस्त काम से खूब पहचान बनाई है. 

बॉलीवुड में मिलने वाली फीस से खुश नहीं तापसी पन्नू, बोलीं- हीरो को मिलने वाले पैसे से आधा भी नहीं...

वहीं, सलमान खान (Salman Khan) की बात करें तो एक्टर जल्द ही 'दबंग 3' (Dabangg 3) के जरिए धमाल मचाने वाले हैं. इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और साईं मांजरेकर (Sai Manjrekar) भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. उनके अलावा फिल्म में इस बार साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं. भाईजान की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी. इसके अलावा सलमान खान राधे में भी नजर आ सकते हैं. 


देखें वीडियो-

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salim Khan, Salim Abdul Rashid Khan, Salman Khan Photo, Salman Khan With Father Salim Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com