बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. इस बार सलमान अपनी कोई नई फिल्म या गाने को लेकर चर्चा में नहीं हैं बल्कि अपने पुराने केस को लेकर चर्चा में आए हैं. बता दें कि सलमान खान के सबसे विवादित केस काला किरण पर ‘काला हिरणः द बैटल फॉर लेगेसी' बनाई जा रही है. इसका सलमान खान ने विरोध किया था और फिल्म पर रोक लगाने के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया. इस मामले में पहले सुनवाई जून में होनी थी जो की टल गई और अब इस मामले में आज यानी 1 जुलाई 2026 को सुनवाई की जाएगी. सलमान खान ने फिल्म मेकर्स और फिल्म पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा है कि इसके जरिए उनका नाम और इमेज खराब की जा रही है.
फिल्म का फर्स्ट लुक आते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल
बता दें कि ‘काला हिरणः द बैटल फॉर लेगेसी' को अमित जानी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का फर्स्ट लुक आते ही सोशल मीडिया पर इसने काफी ज्यादा हलचल मचा दी है. इस फिल्म में एक्टर काशिफ इकबाल खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
Noida, Uttar Pradesh: Ahead of the Delhi High Court hearing actor Salman Khan's plea seeking to halt the promotion and release of the film Kala Hiran: The Battle for Legacy, film producer Amit Jani says, "...I have been receiving calls from Shahzad Bhatti, Rohit Godara, and… pic.twitter.com/Zpz8mQC9MB
— IANS (@ians_india) July 1, 2026
फिल्म के प्रमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली अभिनेता सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई से पहले फिल्म निर्माता अमित जानी ने कई बड़े दावे किए हैं. नोएडा में मीडिया से बातचीत के दौरान अमित जानी ने कहा कि उन्हें लगातार धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं. उनका दावा है कि ये कॉल पाकिस्तान के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहज़ाद भट्टी, गैंगस्टर रोहित गोदारा और डी-कंपनी से जुड़े लोगों की ओर से किए जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इन धमकियों के बावजूद फिल्म की रिलीज नहीं रोकी जाएगी.
यह भी पढ़ें- 'कयामत नजदीक है,' लेटेस्ट वीडियो में सना खान बोलीं- अपनी कब्र की तैयारी खुद करो
सलमान खान भगवान नहीं हैं- अमित जानी
फिल्म के डायरेक्टर भरत श्रीनेत ने कहा, "मुझे शहज़ाद भट्टी, रोहित गोदारा और डी-कंपनी से कॉल आ रहे हैं. इसके बावजूद फिल्म रिलीज़ होगी और हमारी योजना इसे दुनिया भर में 7,000 से 8,000 स्क्रीन पर रिलीज करने की है." अमित जानी ने कहा कि किसी भी विषय पर फिल्म बनाना एक निर्माता का अधिकार है और कोई व्यक्ति यह तय नहीं कर सकता कि किस विषय पर फिल्म बनाई जाए या नहीं. उन्होंने कहा, "सलमान खान यह तय नहीं कर सकते कि किस विषय पर फिल्म कौन बनाएगा. सलमान खान भगवान नहीं हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं