सलमान खान के अलावा उनके दोनों भाई अरबाज और सोहेल खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सलमान खान ने आज तक शादी नहीं की. वहीं उनके भाई अरबाज खान पत्नी मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान पत्नी सीमा को तलाक दे चुके हैं. ऐसे में अब खुलासा हुआ है कि अरबाज खान और सोहेल खान ने अपनी पत्नियों को तलाक सलमान खान के कहने पर दिया है. इस बात का खुलासा खुद भाईजान ने किया है.
बीते दिनों सलमान खान कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे. यहां वह अपनी फिल्म किसी का भाई किसी का जान का प्रमोशन करने के लिए गए हुए थे. इस दौरान सलमान खान के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद थी. शो में कपिल शर्मा ने अभिनेता से मजेदार सवाल किया. इस दौरान सलमान खान ने बताया कि पति के बिना न रहने की बात अब उनके भाई उनकी मान रहे हैं. कपिल शर्मा ने सलमान खान से पूछा, 'सलमान भाई जैसे फिल्म में हमने देखा है कि आपके तीनों भाई मिलकर आपको शादी के लिए मनाने की कोशिश कर रहे होते हैं. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अरबाज और सोहेल भाई ने आपसे बोलना नहीं कि हमारी तो कभी सुनी नहीं उनकी बहुत सुन रहे हैं.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Bhoi joking about his brothers getting divorced
by u/HardTune272 in BollyBlindsNGossip
कपिल शर्मा की यह बात सुनने के बाद सलमान खान कहते हैं, 'उन्होंने कभी मेरी बात नहीं सुनी. अब सुन रहे हैं.' यह बात कहने के बाद कपिल शर्मा और सलमान खान हंसने लगते हैं. सोशल मीडिया पर भाईजान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सलमान खान के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी.
क्या है मेट गाला, इसमें जाने के सेलेब्स कितना करते हैं भुगतान ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं