विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2019

कैटरीना कैफ के साथ दिखे सलमान खान, फिर भी छुपा न सके दर्द, लिखा- हर मुस्कराते चेहरे के पीछे...

Bharat: सलमान खान (Salman Khan) का दर्द खुलेआम छलक गया है. जी हां, बेशक रियल लाइफ पेन नहीं बल्कि ये पेन रील लाइफ है. सलमान खान की फिल्म 'भारत (Bharat)' के पोस्टर रोजाना रिलीज हो रहे हैं और इस तरह फिल्म की झलकियां दर्शकों के सामने पेश की जा रही हैं.

कैटरीना कैफ के साथ दिखे सलमान खान, फिर भी छुपा न सके दर्द, लिखा- हर मुस्कराते चेहरे के पीछे...
सलमान खान (Salman Khan) का कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ 'भारत (Bharat)' नया पोस्टर रिलीज
  • 'भारत' का नया पोस्टर रिलीज
  • सलमान-कैटरीना आए नजर
  • सलमान खान का यूं छलका दर्द
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) का दर्द खुलेआम छलक गया है. जी हां, बेशक रियल लाइफ पेन नहीं बल्कि ये पेन रील लाइफ है. सलमान खान की फिल्म 'भारत (Bharat)' के पोस्टर रोजाना रिलीज हो रहे हैं और इस तरह फिल्म की झलकियां दर्शकों के सामने पेश की जा रही हैं. ईद (Eid) पर रिलीज हो रही सलमान खान (Salman Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और दिशा पटानी (Disha Patani) की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. इस पोस्टर में सलमान खान और कैटरीना कैफ नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को सलमान खान (Salman Khan) ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर डाला है और इसके साथ बहुत ही इमोशनल लाइन भी डाली है. सलमान खान की फिल्म भारत का ये पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

कैरेक्टर की खातिर बिगड़ गया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का चेहरा, अब बचा है बस यही एक रास्ता

Kalank Box Office Collection Day 2: 'कलंक' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, आलिया-वरुण की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

सलमान खान (Salman Khan) की 'भारत' के इस नए पोस्टर में कैटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं और सलमान भी हैं. इसके साथ भारतीय बॉर्डर भी दिखाया गया है. सलमान खान ने इस पोस्टर के साथ लिखा हैः 'हर मुस्कराते चेहरे के पीछे दर्द छुपा होता है और वही दर्द आपको जिंदा रखता है! भारत का वादा (#BharatKaVaada).' फिल्म में देश और सलमान खान की जर्नी को एक साथ दिखाया गया है, और यह पोस्टर फिल्म में 1990 के समय का है. सलमान खान (Salman Khan) की 'भारत (Bharat)' 5 जून को ईद पर रिलीज होने जा रही है, और फिल्म को लेकर फैन्स के बीच जोरदार सुगबुगाहट भी है. 

जेट एयरवेज के कर्मचारियों के लिए इमोशनल हुईं फराह खान, सरकार से कर डाली ये डिमांड

सलमान खान (Salman Khan) की 'भारत' का टीजर रिलीज हो चुका है और कहा जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज होगा. ट्रेलर रिलीज से पहले डेली एक पोस्टर रिलीज किया जा रहा है. सलमान खान की पिछली फिल्म 'रेस 3' के साथ भी ऐसा किया गया था और ढेर सारे पोस्टर्स के जरिये रोजाना फिल्म एक कैरेक्टर से इंट्रोड्यूस करवाया जाता था. 'भारत (Bharat)' में सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के अलावा दिशा पटानी (Disha Patani) और सुनील ग्रोवर (Suni Grover) भी नजर आएंगे. 'भारत' को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat New Poster, Salman Khan, Katrina Kaif, Disha Patani, Bharat Movie, Bharat Eid, EID 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com