विज्ञापन

हिंदी सिनेमा का सबसे महंगा सुपरस्टार जिसका नाम है अब्दुल राशिद खान, 13 फिल्मों में सेम टू सेम नाम, 12 हिट 1 फ्लॉप

आज हम आपको हिंदी सिनेमा के एक ऐसे सितारे के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक ही नाम से कई हिट फिल्में दीं. आज 60 की उम्र में भी ये फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे हैं और बहुत जल्द एक फुल पावर एक्शन फिल्म के साथ आ रहे हैं.

हिंदी सिनेमा का सबसे महंगा सुपरस्टार जिसका नाम है अब्दुल राशिद खान, 13 फिल्मों में सेम टू सेम नाम, 12 हिट 1 फ्लॉप
अब्दुल राशिद खान जो बना हिंदी सिनेमा का सबसे महंगा स्टार
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे एक्टर रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. इनकी शुरुआत एक आम सपोर्टिंग स्टार के तौर पर हुई लेकिन जब हीरो बनकर स्क्रीन पर उतरे तो गजब का स्टारडम हासिल किया. इनके करियर से जुड़ी एक और खास बात ये है कि इन्होंने करीब 13 फिल्मों में एक ही नाम का किरदार निभाया और इनमें से 12 फिल्में हिट रहीं और सिर्फ एक फ्लॉप रही थी. इस किरदार का नाम था प्रेम और इसे निभाने वाले थे एक्टर हैं अब्दुल राशिद समील सलमान खान. ये नाम सुनकर कनफ्यूज हो रहे हैं तो बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि सलमान खान हैं. 

सलमान खान ने 13 फिल्मों में इस्तेमाल किया ये नाम

सलमान खान के लिए प्रेम नाम काफी लकी रहा. सूरज बड़जात्या का दिया ये नाम सलमान खान ने 13 फिल्मों में इस्तेमाल किया और इनमें से 12 हिट रहीं. केवल एक ही फिल्म फ्लॉप रही थी. बात करें इन फिल्मों की लिस्ट की तो इनमें मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, अंदाज अपना अपना, जुड़वा, बीवी नंबर 1, हम साथ साथ हैं, सिर्फ तुम (स्पेशल अपीयरेंस), चल मेरे भाई, कहीं प्यार ना हो जाए, नो एंट्री, पार्टनर, रेडी, प्रेम रतन धन पायो, मैरीगोल्ड शामिल है. इस लिस्ट में मैरीगोल्ड एक ऐसी फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

सलमान खान का डेब्यू

सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से डेब्यू किया था. इस फिल्म के हीरो फारुक शेख थे और हीरोइन थीं रेखा. सलमान खान इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल में थे. बतौर हीरो सलमान भाई की पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' थी. 1989 में आई इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री लीड रोल में थे. ये फिल्म सुपर-डुपर हिट रही और इसके गाने भी सदाबहार रहे. इस हिट शुरुआत के बाद सलमान खान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज 60 साल की उम्र में भी अब्लुद राशिद उर्फ दबंग खान का जलवा कायम है. अब सलमान खान साल 2027 की ईद पर फिल्म लाने की तैयारी में है. इस फिल्म का नाम है मॉन्सटर. वामशी पैडिपल्ली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान फुल एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं और उनका साथ दे रही हैं साउथ की सुपरस्टार नयनतारा. 

यह भी पढ़ें: 19 साल पहले जब शादी के बाद पहली बार स्क्रीन पर आईं माधुरी दीक्षित, गाने के शब्द पर मचा बवाल, करना पड़ा डिलीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Hindi News, Trending, Entertainment, Salman Khan Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com