विज्ञापन

सलमान खान ने 16 साल की उम्र में किया लॉन्च, स्नेहा उल्लाल का छलका दर्द, ‘मेरी आजादी छिन गई थी, ऐश्वर्या की हमशक्ल कहलाती थी'

सलमान खान की ये हीरोइन उनकी बहन अर्पिता खान की खोज थी. एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान की बहन ने उन्हें देखा और इसके बाद उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच किया गया.

सलमान खान ने 16 साल की उम्र में किया लॉन्च, स्नेहा उल्लाल का छलका दर्द, ‘मेरी आजादी छिन गई थी, ऐश्वर्या की हमशक्ल कहलाती थी'
स्नेहा उल्लाल ने 17 की उम्र में किया था डेब्यू
Social Media
नई दिल्ली:

स्नेहा उल्लाल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी नो टाइम फॉर लव' से डेब्यू किया था. स्नेहा का फर्स्ट लुक आते ही उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से होने लगी. ये भी एक इत्तेफाक था कि वह बिना किसी प्लानिंग के फिल्म लाइन में आईं और तुलना भी हुई तो सीधे ऐश्वर्या राय से. हाल में एक्ट्रेस ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ बॉलीवुड में अपने अचानक हुए डेब्यू के बारे में खुलकर बात की. फिल्म 'लकी:नो टाइम फॉर लव' में अपने किरदार के लिए सबसे ज्यादा याद की जाने वाली इस एक्ट्रेस ने बताया कि एक्टिंग करना कभी भी उनकी प्लानिंग का हिस्सा नहीं था और वह अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर में से एक के दौरान इस इंडस्ट्री में आई थीं.

सलमान की बहन की वजह से बनी हीरोइन

स्नेहा ने AlphaNeon Studioz को बताया, "मैंने अभी-अभी अपनी 10वीं क्लास पूरी की थी और कॉलेज में नई-नई एडमिशन लिया था, तभी अर्पिता खान की सहेलियों ने मुझे देखा. जब मुझसे इस फिल्म के लिए कॉन्टैक्ट किया गया तो मैं पर्सनल लाइफ में बहुत बुरे दौर से गुजर रही थी. मेरी मां कैंसर का इलाज करवा रही थीं."

Latest and Breaking News on NDTV

17 साल की स्नेहा 39 के सलमान की बनी थी हीरोइन

स्नेहा ने आगे कहा, "हमारे घर का माहौल काफी उदास था. मैंने अपने परिवार का ध्यान बंटाने के लिए 'लकी' फिल्म की. मेरी मां को घूमना-फिरना बहुत पसंद था, इसलिए मैंने यह ऑफर एक्सेप्ट कर लिया. इससे मेरे लिए बहुत सी चीजें बदल गईं, भले ही मुझे इस कला में दिलचस्पी थी या नहीं." उस समय वह सिर्फ 17 साल की थीं जबकि जब उन्होंने यह ऑफर स्वीकार किया, तब सलमान 39 साल के थे.

फिल्मी दुनिया ने छीन ली मेरी आजादी

स्नेहा ने माना कि रातों-रात मिली शोहरत अपने साथ कई तरह की मुश्किलें भी लेकर आई. उन्होंने बताया, "इसने मेरी आजादी और मेरी कॉलेज की जिंदगी छीन ली. मुझे अपनी टीनएजर या 20s के दशक को जीने का मौका ही नहीं मिला. मैं रातों-रात 16 साल की बच्ची से एक बड़ी औरत बन गई. यह एक तरह का समझौता था. उस समय मुझे यह बात समझ नहीं आई थी, लेकिन अब समझ आती है." उन्होंने आगे कहा, "सलमान खान ने मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रखा."

Latest and Breaking News on NDTV

इसी बातचीत के दौरान स्नेहा ने ऐश्वर्या के साथ अपनी तुलना के बारे में भी बात की. कई लोगों ने इस सिमिलैरिटी को सलमान के 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद पूर्व मिस वर्ल्ड के साथ हुए बहुत ज्यादा चर्चित ब्रेकअप से जोड़कर देखा. हालांकि स्नेहा ने कहा कि इन तुलनाओं का उन पर कोई असर नहीं पड़ा.

ऐश्वर्या से तुलना पर नहीं थी कोई प्रॉब्लम

उन्होंने कहा, "जब ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनी थीं तो मेरे आस-पास के लोग कहते थे कि मैं काफी हद तक उन्हीं जैसी दिखती हूं. बाद में PR का खेल कुछ ऐसा चला और चूंकि मैंने सलमान खान के साथ डेब्यू किया था, इसलिए लोगों ने इन दोनों बातों को आपस में जोड़कर देखा. लेकिन मुझे इससे कभी कोई परेशानी नहीं हुई. उस समय मैं इन सब बातों के लिए बहुत छोटी थी."

यह भी पढ़ें: आलिया को नहीं मिला भाव और ऐश्वर्या को अपनी पक्की सहेली बता रही ये विदेशी एक्ट्रेस, कान्स में ऐश का जलवा

बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद स्नेहा ने रीजनल फिल्मों में भी काम किया. अब वह धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा में वापसी कर रही हैं. "मैं इंडस्ट्री में अच्छे लोगों के साथ रिश्ते बनाना चाहती हूं. मैं किस तरह की एक्ट्रेस बनना चाहती हूं. इसे लेकर मेरे पास एक विजन है" उन्होंने कहा.

यह भी पढ़ें: पूजा भट्ट की मम्मी की अनदेखी फोटो, 10 साल की थी एक्ट्रेस जब लंबी बीमारी से जूझते हुए अलविदा कह गईं किरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sneha Ullal, Aishwarya Rai Bachchan, Salman Khan, Sneha Ullal Instagram, Sneha Ullal Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com