भारत में कैटरीना की बॉडी शेमिंग, अमेरिका में सिडनी स्वीनी का सेक्सुअलाइज्ड स्पोर्ट्स एड पर बवाल!

  • 4:07
  • प्रकाशित: सितम्बर 16, 2026

दो तस्वीरें, दो वीडियो, दो सेलिब्रिटी, दो देशों की कहानी- एक भारत की कैटरीना कैफ और एक अमेरिका की सिडनी स्वीनी. लेकिन कनेक्शन एक है- महिला का शरीर. कैटरीना कैफ लंबे समय बाद पति विक्की कौशल के साथ गणेश चतुर्थी आयोजन में दिखीं, कैमरे ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया ने उनके शरीर का हिसाब शुरू कर दिया. किसी ने वजन पर सवाल उठाया, किसी को चेहरे पर फूलापन दिखा, किसी ने बॉडी पर टिप्पणी की. यानी महिला सार्वजनिक जगह पर आई और उसका शरीर चर्चा की वस्तु बन गया. सवाल उठता है क‍ि मां बनने के बाद क्या शरीर की कोई एक्सपायरी डेट हो जाती है? लोग मां बनने के बाद भी कैटरीना में 'चिकनी चमेली' क्यों देखना चाहते हैं? 9 महीने शरीर में नई जिंदगी बनाने के बाद बदलाव स्वाभाविक है, हर महिला की रिकवरी अलग होती है, लेकिन समाज को सेलिब्रिटी महिला का बदलता शरीर स्वीकार नहीं. क्योंकि बाजार ने उनके शरीर को ब्रांड बना दिया है जिसे मेंटेन, बेचना, पैकेजिंग और अपडेट करना है. जो कैटरीना के साथ हो रहा है वो ऐश्वर्या बच्चन, नेहा धूपिया, स्वरा भास्कर के साथ हो चुका है. दूसरी कहानी अमेरिका से अभिनेत्री सिडनी स्वीनी का एक ऑनलाइन विज्ञापन वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कपड़े नहीं पहने और शरीर को खेल के सामान से ढका है. महिला एथलीट्स ने आपत्ति जताई कि महिलाओं को उपलब्धियों से ज्यादा जिस्म से क्यों देखा जाता है? खेल में महिला का शरीर देखने की चीज नहीं, ताकत, मेहनत, ट्रेनिंग, पसीना और परफॉर्मेंस है, फिर उसे सामान की तरह क्यों पेश किया जा रहा है?

संबंधित वीडियो