विज्ञापन

सलमान खान ने किया था इस बच्चे को लॉन्च, अमिताभ बच्चन की हीरोइन से रहा रिश्ता, खत्म हुआ करियर, एक्ट्रेस की हुई मौत...पहचाना क्या?

फोटो में दिख रहे इस बच्चे को सलमान खान ने लॉन्च किया था, जिनका अफेयर अमिताभ बच्चन की एक हीरोइन संग रहा. क्या आप इस बच्चे का नाम बता सकते हैं?

सलमान खान ने किया था इस बच्चे को लॉन्च, अमिताभ बच्चन की हीरोइन से रहा रिश्ता, खत्म हुआ करियर, एक्ट्रेस की हुई मौत...पहचाना क्या?
इस बच्चे को सलमान खान ने किया था लॉन्च

बॉलीवुड में कई स्टारकिड खुद भी स्टार बन गए तो कुछ पहली रिलीज के बाद ही धीरे-धीरे ओझल हो गए. भले ही उनका रिश्ता बड़े स्टार्स से रहा हो फिर भी उन्हें वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद रही. ऐसा ही एक एक्टर है, तस्वीर में दिख रहा ये बच्चा, जिसे सलमान खान ने लॉन्च किया था. उसके पिता भी एक बॉलीवुड स्टार हैं. लेकिन फिर भी ये बच्चा वो कामयाबी नहीं हासिल पर पाया, जिसकी परिवार को उम्मीद थी. एक एक्ट्रेस से रिश्ता रखना उन्हें इतना भारी पड़ा कि कानूनी मामलों की वजह से करियर भी चौपट हो गया और रेप्युटेशन भी चली गई.

कौन है वो एक्टर?

ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली हैं. सलमान खान ने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से सूरज को बॉलीवुड में लॉन्च किया था. इसी फिल्म से सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि काफी हाइप के बावजूद भी फिल्म नहीं चली और सूरज पंचोली एक-दो फिल्मों के बाद गायब होने लगे.

असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर किया करियर शुरू

Latest and Breaking News on NDTV

सलमान खान से अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए सूरज पंचोली ने बताया था कि 'एक था टाइगर' में असिस्टेंट के रूप में काम करने के दौरान ही सलमान ने उन्हें पहला ब्रेक देने का वादा किया था. सलमान खान ने सूरज को केवल बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक ही नहीं दिया बल्कि मुश्किल हालातों में डट कर उनके साथ खड़े रहे.

जिया खान केस में जेल गए सूरज

हाल के समय में बॉलीवुड की सबसे चर्चित कानूनी लड़ाइयों में से एक जिया खान का मामला था. इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी, जब अमिताभ बच्चन की 'निशब्द' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं जिया अपने मुंबई के अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं. उनकी मां राबिया खान ने आरोप लगाया था कि सूरज ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया था.

Latest and Breaking News on NDTV

सूरज को गिरफ्तार किया गया और उन्हें जेल में रहना पड़ा. अगले एक दशक तक यह मामला चलता रहा. जहां फिल्म इंडस्ट्री आगे बढ़ गई, वहीं सूरज का नाम इस दुखद घटना से हमेशा के लिए जुड़ गया. अप्रैल 2023 में मुंबई की सीबीआई विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में सूरज पंचोली को सभी आरोपों से बरी कर दिया. लेकिन उनका करियर फिर रफ्तार नहीं पकड़ पाया.

यह भी पढ़ें: टेलर स्विफ्ट की शादी में मेहमानों पर हुई हीरों की बारिश, ‘TT' गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा

एक इंटरव्यू में सूरज ने कहा कि "मुझे नहीं पता कि वकीलों, मीडिया या न्याय व्यवस्था में से किसे दोष दूं." उन्होंने आगे कहा, "बस इतना जानता हूं कि यह एक लंबी लड़ाई थी." बता दें कि जिया खान के साथ सूरज रिश्ते में रहे थे. जिया की मौत के 5 महीने पहले तक दोनों रिलेशनशिप में थे. इसी वजह से जिया कि मां ने सूरज पर जिया को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था.

बॉलीवुड में वापसी

लगभग चार साल के ब्रेक के बाद, सूरज ने 2025 में फिल्म 'केसरी वीर' के साथ वापसी की. यह प्रिंस धीमन के निर्देशन में बनी एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म थी. इसमें वे एक आक्रामक मराठा योद्धा की भूमिका निभाते दिखे, जो हमलावर सेना से लड़ता है. उनके साथ सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sooraj Pancholi, Jiah Khan, Entertainment, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com