विज्ञापन

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में निकला 5 फुट लंबा धामन सांप, जानें क्यों कहते हैं इसे ‘घोड़ा पछाड़’

अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक 5 फुट लंबा ‘धामन’ सांप यानी इंडियन रैट स्नैक रेंगता हुआ मिला. इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया.

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में निकला 5 फुट लंबा धामन सांप, जानें क्यों कहते हैं इसे ‘घोड़ा पछाड़’
सलमान खान के घर में निकला सांप

अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक 5 फुट लंबा ‘धामन' सांप यानी इंडियन रैट स्नैक रेंगता हुआ मिला. इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया. हालांकि, इस सांप से इंसानों को कोई खतरा नहीं होता. ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल ने तुरंत स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट विक्की दुबे को सूचना दी.  विक्की दुबे मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी बरतते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर बाहर निकाल लिया. पूरे ऑपरेशन के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही.

मामले की जानकारी बांद्रा वेस्ट पुलिस स्टेशन और वन विभाग के कंट्रोल रूम को भी दी गई. पुलिस स्टेशन में इस घटना की आधिकारिक डायरी एंट्री भी कर ली गई है. बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जल विभाग के अनुसार, धामन सांप कृषि के लिए फायदेमंद है. इसे इंडियन रैट स्नेक भी कहा जाता है. यह पूरे भारत में आमतौर पर पाया जाने वाला बिना जहर का सांप है.

यह चूहों, मेंढकों, छिपकलियों और छोटे जानवरों को अपना शिकार बनाता है. यह जहरीला नहीं होता, इसलिए इंसानों के लिए खास खतरा नहीं माना जाता, लेकिन इसके आकार और रंग के कारण लोग अक्सर डर जाते हैं. धामन सांप किसानों का महत्वपूर्ण मित्र है क्योंकि यह चूहों की आबादी को नियंत्रित करता है. इससे फसलों को होने वाले नुकसान से बचाव होता है.

धामन सांप की रेंगने की गति काफी तेज होती है, इस वजह से इसे घोड़ा पछाड़ के नाम से भी जाना जाता है. इसकी औसत लंबाई 5 से 8 फीट तक होती है और वजन लगभग 2 किलोग्राम होता है. यह औसतन 15 वर्ष तक जीवित रहता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com