विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2021

फार्म हाउस पर घोड़े को खिलाते हुए खुद उसका चारा खाने लगे सलमान खान, देखें वायरल Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान घोड़े के पास खड़े हैं और उनके हाथ में चारा है. वे जाते तो हैं घोड़े को पत्तियां खिलाने, लेकिन खुद चबा-चबा कर उसका खाना खाने लगते हैं

फार्म हाउस पर घोड़े को खिलाते हुए खुद उसका चारा खाने लगे सलमान खान, देखें वायरल Video
सलमान खान का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सलमान खान की फैन फॉलोइंग भारत में बहुत तगड़ी है और यही वजह है कि उन्हें सोशल मीडिया पर भी एक बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं. फैन्स सलमान खान के लिए कुछ भी कर जाने को तैयार रहते हैं. सोशल मीडिया पर सलमान के किसी भी पोस्ट को वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगती. सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि अब वायरल होने लगा है. इस वीडियो में सलमान अपने फार्म हाउस पर नजर आ रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में सलमान अपने फार्महाउस पर देखे जा सकते हैं. इसमें वे अपने घोड़े को खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान घोड़े के पास खड़े हैं और उनके हाथ में चारा है. वे जाते तो हैं घोड़े को पत्तियां खिलाने, लेकिन खुद चबा-चबा कर उसका खाना खाने लगते हैं. सलमान खान का यह अनोखा अंदाज देख उनके फैन्स हैरान हैं और उनका कहना है कि भाई यानी सलमान खान है तो सब मुमकिन है. वीडियो पर फैन्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

सलमान खान के इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘कैटरीना की सगाई की खबर सुनने के बाद सलमान खान'. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘घोडा शॉक सल्लू रॉक'. इस तरह के ढेरों मजेदार कमेंट सलमान के वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं. गौरतलब है कि सलमान खान अक्सर अपने मुंबई के पनवेल स्थित फार्म हाउस पर टाइम बिताते हुए देखे जाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Video, Salman Khan Viral Video, Salman Khan Feeding Horse, Salman Khan Farm House, Salman Khan Eating Horse Food, Salman Khan Horse, Sallu Bhai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com