Pranit More Rs 370 biryani controversy: कॉमेडियन और बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट प्रणित मोरे हाल के दिनों में एक बड़े विवाद में फंस गए हैं, जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. यह विवाद उनके एक 'क्राउड-वर्क' शो का क्लिप ऑनलाइन वायरल होने के बाद शुरू हुआ. हंगामा तब शुरू हुआ, जब शो में आए हिमांशु जांगरा ने कहा कि उन्होंने एक महिला के लिए चिकन बिरयानी पर 370 रुपये खर्च किए थे. इसलिए वह बदले में फिजिकल इंटिमेसी की उम्मीद कर रहे थे. वायरल हो रहे क्लिप में हिमांशु ने कहा, "मैंने कहा कि 370 रुपये लगे हैं तो वसूल तो करूंगा ही." इन कमेंट्स के बाद ऑनलाइन काफी विवाद खड़ा हो गया. लोगों ने सवाल उठाया कि इस हिस्से को एडिट करके सोशल मीडिया पर क्यों डाला गया.
बिग बॉस 19 में प्रणित ने सलमान खान को लेकर किया था मजाक
2025 में जब प्रणित ने सलमान खान के होस्ट किए गए बिग बॉस 19 में एंट्री की थी, तो उनके स्टैंड-अप शो के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. उन शो में प्रणित ने सलमान खान की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी पर मजाक किया था, जिसमें एक्टर के पनवेल फार्महाउस, कानूनी विवादों और करियर पर चुटकुले शामिल थे. ऑनलाइन फिर से सामने आए मजाक में से एक सलमान के फार्महाउस और वहां आने वाली महिलाओं के बारे में था. दर्शकों में मौजूद एक महिला पर मजाक करने के बाद प्रणित की आलोचना हुई थी. सलमान खान के मशहूर फिरोजा ब्रेसलेट जैसी दिखने वाली अंगूठी के बारे में पूछने के बाद, उसने मजाक में पूछा कि क्या वह एक्टर के फार्महाउस गई थी.
यह भी पढ़ें- कुशा कपिला ने हिमांशु जांगड़ा के 370 की बिरयानी वीडियो पर प्रणित मोरे को जमकर लताड़ा, बोलीं- 'आप शबाशी दे रहे थे'
बिलो-द-बेल्ट मजाक करने पर सलमान ने लगाई थी प्रणित की क्लास
यह मामला सीजन के पहले 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान बिग बॉस के स्टेज तक पहुंचा. सलमान ने पुराने मजाक को लेकर कॉमेडियन से सीधे बात की और साफ किया कि उन्हें ऐसे मजाक पसंद नहीं आए जो हद पार कर गए थे. एपिसोड के प्रोमो में सुपरस्टार को प्रणीत से उन मजाकों के बारे में सवाल करते हुए दिखाया गया जिन्हें "बिलो-द-बेल्ट" (अशोभनीय) कहा गया था. सलमान ने प्रणीत से कहा, "मुझे पता है कि आपने मेरे बारे में क्या-क्या कहा है, जो सही नहीं है. उस समय आपको लोगों को हंसाना था, मेरा नाम इस्तेमाल करके आपने वही किया. मुझे नहीं लगता कि आपको 'बिलो-द-बेल्ट' मजाक करना चाहिए."
यह भी पढ़ें- शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच चल रहे जुबानी जंग के बीच एक्ट्रेस बोलीं- मुझे सजा बाद में दीजिएगा, पहले खान सर
हिमांशु जांगड़ा विवाद के ऑनलाइन तूल पकड़ने के बाद, प्रणीत ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगी है. यह मानते हुए कि दर्शकों में मौजूद एक व्यक्ति द्वारा एक महिला के बारे में अपमानजनक कमेंट्स करने पर हंसकर उसने गलती की थी, स्टैंड-अप कॉमेडियन ने कहा कि वह इस घटना से सीख चुका है और आगे उससे ऐसी गलती नहीं होगी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं