विज्ञापन

कुशा कपिला ने हिमांशु जांगड़ा के 370 की बिरयानी वीडियो पर प्रणित मोरे को जमकर लताड़ा, बोलीं- 'आप शबाशी दे रहे थे'

 प्रणित मोरे के शो का एक क्लिप ऑनलाइन वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब कुशा कपिला ने प्रणित मोरे को जमकर लताड़ा है.

कुशा कपिला ने हिमांशु जांगड़ा के 370 की बिरयानी वीडियो पर प्रणित मोरे को जमकर लताड़ा, बोलीं- 'आप शबाशी दे रहे थे'
कुशा कपिला ने प्रणित मोरे को जमकर लताड़ा
नई दिल्ली:

Pranit More 370 controversy:  प्रणित मोरे के शो का एक क्लिप ऑनलाइन वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है जो थमने  का नाम ही नहीं ले रहा है. शो में शामिल हुए वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट  प्रणित मोरे बड़े विवाद में फंस गए हैं. वीडियो में हिमांशु ने कहा कि अपनी महिला मित्र के लिए चिकन बिरयानी पर 370 रुपये खर्च करने के बाद, उन्हें उस इन्वेस्टमेंट पर फिजिकल इंटिमेसी के रूप में "रिटर्न" की उम्मीद थी. उन्होंने आगे कहा कि जब महिला ने उनसे खाने के बाद उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो वह हैरान रह गए, "मैंने कहा के 370 रुपये लगे हैं तो उसे वसूल तो करूंगा ही."

2nd half of rs 370 🤢 inframe: lakshayspeaks calling out the man,pranit and the male audience
by u/Straight-Adagio2126 in InstaCelebsGossip

हिमांशु की ऑनलाइन काफी आलोचना हुई. जैसे-जैसे आलोचना बढ़ी हिमांशु ने माफी मांगी, अपना सोशल मीडिया अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया और बाद में कथित तौर पर उसे गुरुग्राम एम्प्लॉयर ने नौकरी से निकाल दिया. इस विवाद पर रिएक्शन देते हुए, इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्होंने कहा कि सिर्फ कमेंट करने वाले की ही जवाबदेही नहीं होती.

यह भी पढ़ें- रामचरण की बहन श्रीजा ने घर से भाग कर की थी शादी, हुआ तलाक, बोलीं- मेरी पहचान मेरे दर्द भरे अतीत से बनी थी 

कुशा ने  प्रणित मोरे से पूछा सवाल 

कुशा ने प्रणित मोरे को जमकर लताड़ा और कहा, “जो मेरे ऑडियंस के व्यूज हैं, वो मेरे व्यूज नहीं हैं? हो सकते हैं, अगर आप उसको क्लिप करके उसकी रील डालेंगे. उस पर एडिटर ने काम किया है, उस पर यह सोचा गया है कि उसको 90 सेकंड की क्लिप कैसे बनाई जाए. जब ​​सब है, तो आप कैसे कह सकते हैं कि आपके व्यूज रिफ्लेक्ट नहीं होते? अगर आप उन व्यूज को बढ़ा-चढ़ाकर बता रहे हैं, शाबाशी दे रहे हैं, तो वो तो आपके भी व्यूज हैं.” कुशा ने यह भी कहा कि कंटेंट क्रिएटर्स की जिम्मेदारी है कि वे नुकसान पहुंचाने वाले बिहेवियर को बढ़ावा देने के बजाय उसे बताएं. “बात अभी भी यही है कि अगर आप अपनी ऑडियंस को कॉल आउट नहीं कर रहे हैं, अगर आप उनके व्यूज को सप्रेस नहीं कर रहे हैं. आप उन्हें यह नहीं बता रहे हैं कि आप जो यह बोल रहे हैं, गलत बोल रहे हैं. अगर आपके कंटेंट से ऑडियंस को लड़कियों के बारे में और बकवास करने को प्रेरित हो रहे हैं या वो इनेबल हो रहे हैं, तो आपकी भी उतनी जिम्मेदारी है.  

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4: विक्रम-बेताल बने दिखे अजय देवगन और संजय मिश्रा, पोस्टर देख लोगों के यूं आए रिएक्शन

यह पहली बार नहीं है जब कुशा ने कॉमेडी स्पेस में अकाउंटेबिलिटी के बारे में बात की है. 2024 में, उन्होंने कॉमेडियन समय रैना द्वारा उनके तलाक के बारे में किए गए मजाक की सार्वजनिक रूप से आलोचना की. यह कहते हुए कि इस अनुभव ने उन्हें “अमानवीय” महसूस कराया. उन्होंने यह भी कहा था कि रोस्ट में हिस्सा लेना एक "नौसिखिया गलती" थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himanshu Jangra Fired, Himanshu Jangra News, Himanshu Jangra Viral Video, Pranit More, Pranit More Bb19 Winner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com