20 अक्टूबर को रिलीज होगी 'गोलमाल अगेन'
- सलमान खान ने दी 'गोलमाल' टीम को बधाई
- 'गोलमाल अगेन' में सलमान के ब्रांड की साइकिल चलाएंगे स्टार्स
- दीवाली के मौके पर रिलीज होगी रोहित शेट्टी की फिल्म
नई दिल्ली:
एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर 'गोलमाल' करने जा रहे हैं. पिछले हफ्ते फिल्म 'गोलमाल अगेन' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें हमें कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर का तड़का भी देखने को मिला. फिल्म में अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार के साथ तबू और परिणीति चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं.
पढ़ें: Golmaal 4 Trailer: इस बार कॉमेडी में लगेगा हॉरर का तड़का
गुरुवार को सलमान खान ने टीम की एक खास फोटो इंस्टाग्राम पर जारी कर 'गोलमाल अगेन' के लिए स्टार्स को शुभकामनाएं दी हैं. इस पोस्ट के जरिए सलमान ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी, अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी, परिणीति चोपड़ा और श्रेयस तलपड़े को फिल्म में 'बिइंग ह्यूमन ई साइकिल' का इस्तेमाल करने के लिए धन्यवाद कहा है.
पढ़ें: Golmaal Again के टाइटल ट्रैक में 26 साल पुराने अंदाज में नजर आए अजय देवगन
बता दें कि 'गोलमाल' रोहित शेट्टी की फिल्मों की इस सीरिज की चौथी फिल्म है. इस नई फिल्म में पहली बार परिणीति चोपड़ा और एक्ट्रेस तबू नजर आएंगी. रोहित शेट्टी की फिल्मों वाले कार स्टंट भी आप इसमें देख पाएंगे. यह फिल्म दिवाली के एक दिन बाद यानी 20 अक्टूबर को रिलीज होगी.
VIDEO: आखिरी बार फिल्म 'बादशाहो' में नजर आए अजय देवगन
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

भले ही सलमान खुद फिल्म में नजर नहीं आएंगे, लेकिन उनके ब्रांड की साइकिल फिल्म में स्टार्स आपको चलाते दिखाई देंगे. फिल्म में सलमान को नहीं होंगे, लेकिन उनके ब्रांड का प्रमोशन इसके द्वारा किया जाएगा.
पढ़ें: Golmaal Again के टाइटल ट्रैक में 26 साल पुराने अंदाज में नजर आए अजय देवगन
बता दें कि 'गोलमाल' रोहित शेट्टी की फिल्मों की इस सीरिज की चौथी फिल्म है. इस नई फिल्म में पहली बार परिणीति चोपड़ा और एक्ट्रेस तबू नजर आएंगी. रोहित शेट्टी की फिल्मों वाले कार स्टंट भी आप इसमें देख पाएंगे. यह फिल्म दिवाली के एक दिन बाद यानी 20 अक्टूबर को रिलीज होगी.
VIDEO: आखिरी बार फिल्म 'बादशाहो' में नजर आए अजय देवगन
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Salman Khan, Golmaal Again