विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2021

Sakshi ने दोस्त की शादी में पहना पिंक लहंगा, एक्साइटमेंट में यूं पोज करती दिखीं धोनी की पत्नी- देखें Video

साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) हाल ही में पति महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के साथ एक दोस्त की शादी में शामिल हुई थीं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं.

Sakshi ने दोस्त की शादी में पहना पिंक लहंगा, एक्साइटमेंट में यूं पोज करती दिखीं धोनी की पत्नी- देखें Video
साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने पिंक लहंगा पहन किया क्यूट अंदाज में पोज
  • साक्षी धोनी ने दोस्त की शादी में पहना पिंक लहंगा
  • तैयार होकर यूं एक्साइटेड नजर आईं महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी
  • साक्षी धोनी का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्‍ली:

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. साक्षी धोनी हाल ही में पति महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक दोस्त की शादी में शामिल हुई थीं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं. मुंबई में दोस्त की शादी में साक्षी धोनी ने पिंक लहंगा पहना, जिसमें उनका लुक भी काफी खूबसूरत लग रहा था. वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ऑरेंज कुर्ता और व्हाइट पजामा में नजर आ रहे हैं. 

साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ वीडियो भी शेयर किये हैं. अपने एक वीडियो में साक्षी पिंक लहंगा और दुपट्टा पहने क्यूट अंदाज में पोज करती हुई दिखाई दे रही हैं. उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं. साक्षी के इस वीडियो को अभी तक 6 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. वहीं, अपनी एक तस्वीर में साक्षी धोनी गॉगल्स लगाए स्वैग में पोज करती हुई नजर आ रही हैं. साक्षी धोनी ने दोस्त की शादी से जुड़ी भी कई तस्वीरें साझा कीं, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने शादी में खूब एंजॉय किया.

साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 44 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. बता दें कि साक्षी धोनी का जन्म 19 नवंबर, 1988 को गुवाहाटी में हुआ था. उन्होंने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की. वहीं, ताज बंगाल में इंटर्नशिप के दौरान ही साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की मुलाकात हुई थी. 4 जुलाई, 2010 को दोनों शादी के बंधन में बंधे. उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sakshi Dhoni, Mahendra Singh Dhoni, Sakshi Dhoni Video, Sakshi Dhoni Wears Pink Lehanga In Friend Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com