Saindhav On OTT: इन दिनों साउथ की फिल्म सैंधव काफी ज्यादा चर्चा में है. हाल में रिलीज हुई इस फिल्म में साउथ स्टार दग्गुबाती वेंकटेश के साथ-साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी दिख रहे हैं. 12 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट्स राइट्स को लेकर बड़ी खबर आ रही है. शैलेश कोलानू की लिखी और डायरेक्ट की गई इस फिल्म में श्रद्धा श्रीनाथ ने भी अहम रोल निभाया है. कहा जा रहा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने सैंधव के एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स अपने पास सुरक्षित कर लिए हैं. यानी डिजिटल स्पेस पर इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा.
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे 'सैंधव'
फिल्म के डिजिटल राइट्स अमेजॉन प्राइम वीडियो ने खरीद लिए हैं यानी फिल्म सिनेमाघरों के बाद प्राइम वीडियो पर देखी जा सकेगी. दग्गुबाती वेंकटेश अभिनीत 'सैंधव' अपने एक्शन सीन्स की बदौलत सोशल मीडिया पर काफी बज पैदा कर रही है. वेंकटेश 63 साल के हो चुके हैं लेकिन उनकी एक्टिंग स्किल और एक्शन अब भी जबरदस्त हैं और इसी वजह से उनको साउथ सिनेमा में काफी पसंद किया जाता रहा है. वेंकटेश को साउथ में वैंकी मामा के नाम से बुलाया जाता है और अपने वैंकी मामा को जबरदस्त एक्शन में देखकर उनके फैंस क्रेजी हो गए हैं. बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद नवाजुद्दीन का ये पहला तेलुगु प्रोजेक्ट है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म में विलेन का किरदार किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये है फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म सैंधव की स्टारकास्ट की बात करें तो सैंधव में वेंकटेश और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा आर्या, श्रद्धा श्रीनाथ, रुहानी शर्मा, सारा, एंड्रिया जेरेमिया और जयप्रकाश अहम किरदारों में हैं. सैंधव पैन इंडिया फिल्म है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं