विज्ञापन

अमेरिका से की MBA की पढ़ाई, करिश्मा कपूर का यह हीरो 5 बार जीत चुका है अवॉर्ड, साउथ में भी मचाया धूम

12 दिसंबर 1960 को जन्मे वेंकटेश एक इंट्रोवर्ट आदमी हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज़्यादा बात नहीं करते.

अमेरिका से की MBA की पढ़ाई, करिश्मा कपूर का यह हीरो 5 बार जीत चुका है अवॉर्ड, साउथ में भी मचाया धूम
अमेरिका से की MBA की पढ़ाई करने के बाद बना हीरो
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे स्टार्स हैं जिनका अपना ही एक ऑरा है. वो जिस फिल्म में काम करते हैं लोग उसकी कहानी से ज्यादा उन्हें देखने के लिए सिनेमाघरों तक आते हैं. आज हम ऐसे ही एक स्टार की बात कर रहे है, जो साउथ फिल्मों का तो सुपरस्टार है, लेकिन बॉलीवुड में भी खूब नाम कमा चुका है. उसका एक मशहूर हिंदी गाना आज भी लोगों के जुबां पर रहता है. हम बात कर रहे हैं दग्गुबाती वेंकटेस की, जिन्हें विजय वेंकटेश नाम से जाना जाता है.

12 दिसंबर 1960 को जन्मे वेंकटेश एक इंट्रोवर्ट आदमी हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज़्यादा बात नहीं करते. हालांकि, सिनेमा उनके खून में है. आंध्र प्रदेश के करमचेडू में दग्गुबाती वेंकटेश के तौर पर जन्मे एक्टर, जाने-माने फिल्ममेकर स्वर्गीय डॉ. डी रामानायडू और उनकी पत्नी राजेश्वरी के बेटे हैं. वेंकटेश के एक बड़े भाई सुरेश बाबू हैं जो आज टॉलीवुड में एक मशहूर प्रोड्यूसर हैं और एक छोटी बहन लक्ष्मी हैं, जो एक हाउसवाइफ हैं.

अमेरिका से की पढ़ाई

वेंकटेश के स्वर्गीय पिता कई क्लासिक हिट फिल्में प्रोड्यूस करने के लिए जाने जाते थे, जिनमें रामुडू भीमुडू, प्रेम नगर, सोग्गाडू, देवता, अहा ना पेलंटा, प्रेमा, इंद्रुडू चंद्रुडू, बोब्बिली राजा, कुली नंबर 1, धर्म चक्रम, प्रेमिंचुकुंदम रा और कुछ नाम शामिल हैं. वेंकटेश ने कभी स्टारडम का प्लान नहीं बनाया था. इसलिए, उन्होंने अपनी पढ़ाई को नज़रअंदाज़ नहीं किया. उनकी स्कूलिंग डॉन बॉस्को, एग्मोर, चेन्नई से हुई और उन्होंने USA के मॉन्टेरी में मिडिलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज से MBA की डिग्री ली. वह एक्टर बनने से पहले फ़िल्म प्रोडक्शन का काम करना चाहते थे, लेकिन ज़िंदगी को कुछ और ही मंज़ूर था.

ये है सफल फिल्में

वेंकटेश ने 1986 में तेलुगु एक्शन-ड्रामा कलियुग पांडवुलु से अपना करियर शुरू किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट मेड डेब्यू के लिए अपना पहला नंदी अवॉर्ड मिला. अगले साल, उन्होंने के मुरली मोहन राव की डायरेक्ट की हुई त्रिमुर्तुलु में काम किया. उसी साल  फिल्म श्रीनिवास कल्याणम से उन्हें बड़ी सफलता मिली. इसके बाद ब्रह्मा पुथरुडु, प्रेमा, ध्रुव नक्षत्रम, बोब्बिली राजा और क्षण क्षणम जैसी कई सुपरहिट फिल्मों से वह बड़ा नाम बन गए.

मिले ये अवार्ड

इस सुपरस्टार को 5 बार नंदी अवॉर्ड मिल चुका है. नंदी अवार्ड आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से तेलुगू सिनेमा, रंगमंच और टेलीविजन में बेहतरीन काम के लिए दिया जाता है.

बॉलीवुड में भी दमदार पहचान

1995 में वेंकटेश ने फिल्म तकदीरवाला से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने रवीना टंडन के साथ काम किया. इसके अलावा वह अनाड़ी और राजा नायडू जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया और दमदार पहचान बनाई. वह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी नजर आए थे.

पत्नी और बच्चे

पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने साल 1985 में नीरजा रेड्डी से शादी की. ये एक इंटरकास्ट मैरिज थी. उनके चार बच्चे हैं, उनकी तीन बेटियां हैं और एक बेटा है. वेंकटेश भले ही बड़े स्टार हो लेकर उनका परिवार लाइमलाइट से दूर ही रहता है. 

यह भी पढें:

 'अस्सी' ही नहीं, तापसी पन्नू की इन 8 फिल्मों ने दिखाया समाज को आईना, अमिताभ और शाहरुख के साथ भी दी है हिट, क्या आपने देखी ? 

पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' की भारत में धूम, जानें कहां देख सकते हैं हानिया आमिर और बिलाल अब्बास के शो का लेटेस्ट एपिसोड

Rajpal Yadav Love Story : आइसक्रीम पार्लर में लड़की को देखते ही दिल हार बैठे थे राजपाल यादव, कॉमेडियन के प्यार में 9 साल छोटी राधा भाभी कनाडा से चली आई थीं भारत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Venkatesh, Vijay Venkatesh Films, Venkatesh Actor, Venkatesh Daggubati, Venkatesh Daggubati Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com