Saindhav On Prime Video Release Date: स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने तेलुगु एक्शन थ्रिलर 'सैंधव' के ग्लोबल प्रीमियर का ऐलान कर दिया है. शैलेष कोलानु द्वारा निर्देशित और निहारिका एंटरटेनमेंट के बैनर तले वेंकट बोयानापल्ली निर्मित इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती लीड रोल में हैं. साथ ही फिल्म में श्रद्धा श्रीनाथ, रूहानी शर्मा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आर्या और एंड्रिया जेरेमिया भी अहम भूमिकाओं में हैं. साउत की फिल्म सैंधव को तीन 3 फरवरी को एक्सक्लूसिवली भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में तेलुगु और तमिल में स्ट्रीम किया जा रहा है.
सैंधव ओटीटी रिलीज (Saindhav OTT Release)
गहरी भावनाओं और इंटेंस एक्शन के एक दिलचस्प सफर पर निकलते हुए, वेंकटेश दग्गुबाती ने सैंधव कोनेरू उर्फ 'सैको' की भूमिका निभाई है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अतीत में उलझे रहने के बाद, साइको पिता की जिम्मेदारियों को स्वीकार करता है और अपनी बेटी गायत्री के साथ एक सिंपल लाइफ जी रहा होता है. लेकिन उसकी जिंदगी में उस समय तूफान आ जाता है जब गायत्री को जानलेवा बीमारी हो जाती है. ऐसे में मुश्किलों का सामना करते हुए साइको किसी भी कीमत पर अपनी बेटी को बचाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ अंडरवर्ल्ड में वापस चला जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सैंधव बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Saindhav Box Office)
सैंधव 13 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म को निगेटिव रिव्यू मिले थे. सैंधव का बजट लगभग 75 करोड़ रुपये बताया जाता है, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 15 करोड़ रुपये का ही कलेक्श किया था. इस तरह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार दिखाने में नाकाम रही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं