सीनियर एक्टर विक्ट्री वेंकटेश ने अपनी 75वीं फिल्म सैंधव के लिए डायरेक्टर शैलेश कोलानु को चुना. अपनी फिल्म के जबरदस्त प्रमोशन के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को इतना इंप्रेस नहीं कर पाई. फिल्म के लिए थियेट्रिकल रन के दौरान दर्शकों को बांधे रखना काफी मुश्किल हो रहा था. फिल्म बॉक्स ऑफिस में तो अपनी किस्मत आजमा चुकी है. 13 जनवरी 2024 को रिलीज होने के बाद इसे लेकर अलग-अलग तरह के रिव्यू सामने आए लेकिन अब वो मौका आ चुका है जब आप इसे घर बैठे देख सकते हैं और खुद फैसला कर सकते हैं कि इसमें दम है या नहीं.
जी हां सैंधव अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. अगर आप इस फिल्म को देखने में दिलचस्पी रखते हैं तो बता दें कि ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है. बताया जा रहा है कि ये सैंधव 2 फरवरी से अमेजन पर स्ट्रीम होगी. हालांकि अभी तक फिल्म की प्रोडक्शन टीम या ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से ऑफीशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया गया है. श्रद्धा श्रीनाथ, आर्य, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एंड्रिया जेरेमिया, मुकेश ऋषि, बेबी सारा, रुहानी शर्मा और दूसरे स्टार्स से सजी इस एक्शन ड्रामा को निहारिका एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने दिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
OTT पर आ चुकी है एनिमल
साउथ के एक और पॉपुलर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है. ये फिल्म 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल हुई. फिल्म को लेकर पहले ही काफी क्रेज था अब ओटीटी पर भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं