Nawazuddin Siddiqui did South films only for money: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ऐसे एक्टर हैं जो साउथ में भी फिल्में कर चुके हैं और बॉलीवुड में तो उनके किरदारों के क्या कहने. साउथ में उन्होंने दो फिल्में की हैं, एक रजनीकांत के साथ पेट्टा और दूसरी वेंकटेश के साथ सैंधव. लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर साउथ के उनके फैन्स और वो डायरेक्टर जरूर हैरान रह जाएंगे . नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दो टूक कह दिया है कि उन्होंने साउथ में जो भी फिल्में की हैं, उन्हें करने की वजह पैसा रहा है. उन प्रोडक्ट्स या फिल्मों के साथ उनका कोई इमोशन नहीं जुड़ा हुआ है.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्मफेयर के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि 'जब मैं 'रमन राघव' जैसा कुछ कर रहा होता हूं, तो मैं अपनी भावनाओं, अपने विचारों, अपनी आत्मा पर नियंत्रण रखता हूं. जब मैं साउथ की फिल्में करता हूं, तो मुझे इस तरह का यकीन नहीं होता है. क्योंकि मुझे पैसा अच्छा दिया जा रहा है तो मैं इन फिल्मों को चुन लेता हूं. लेकिन एक गिल्ट रहता है. मुझे इतना सारा पैसा दे दिया लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या कर रहे हैं. दर्शकों को पता नहीं चलेगा, लेकिन मुझे पता है. यह एक विज्ञापन करने जैसा है. मेरे मन में उस प्रोडक्ट (फिल्म) के लिए कोई इमोशन नहीं है, मेरे लिए वो पैसा मायने रखता है जो मुझे इसके लिए दिया जा रहा है.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म रौतू का राज हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है. फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री को लेकर है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पुलिस अफसर के रोल में हैं. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें ऑयल कुमार, अद्भुत, नूरानी चेहरा और संगीन शामिल हैं. 2024 में उनकी फिल्म सैंधव रिलीज हुई थी. लेकिन ये तेलुगू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल नहीं कर सकी.
बैड न्यूज मूवी रिव्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं