- सारा अली खान का भाई इब्राहिम के साथ वीडियो वायरल
- वीडियो में बुरी तरह रोती दिखीं सारा
- 'अतरंगी रे' है एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने शानदार वीडियो और खूबसूरत फोटोशूट के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वे इंडस्ट्री की ऐसी यंग एक्ट्रेस हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्हें फॉलो करने वाले लोगों की लिस्ट काफी लंबी है. सारा अपने लाइफ के स्पेशल मोमेंट को अपने फैंस के साथ शेयर करना बिल्कुल नहीं भूलती हैं. फिलहाल तो सारा अली खान (Sara Ali Khan Video) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर फैंस के साथ ही सेलेब्स भी प्रतिक्रिया देने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं.
आपको बता दें कि सारा का यह वीडियो पुराना जरूर है, लेकिन उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओ में बना हुआ है. सारा अली खान (Sara Ali Khan Photos) का ये वीडियो उनके इंडस्ट्री में आने से पहले का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा काफी चबी नजर आ रही हैं. काले चश्मे और सलवार कमीज में सारा काफी क्यूट दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा के साथ उनके भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) भी बैठे हैं. दोनों भाई बहन अचानक से रोना शुरू कर देते हैं. हर कोई पहले तो इस वीडियो को देखकर हैरान हो जाता है, लेकिन फिर वीडियो का कैप्शन सारी कहानी पर से पर्दा उठा देता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल इंडस्ट्री में आने से पहले सारा, भाई इबाहिम के साथ घर पर ही अपनी एक्टिंग प्रैक्टिस किया करती थीं. फिलहाल तो दोनों का ये प्रैक्टिस वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. इस वीडियो पर फैंस के ताबड़तोड़ रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. सारा अली खान (Sara Ali Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं.1' में नजर आईं थीं. दोनों की ये फिल्म कोरोना महामारी की वजह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी. वहीं अब एक्ट्रेस अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं