- सबा पटौदी की थ्रोबक तस्वीर वायरल
- थ्रोबैक तस्वीर ने खड़े किए सवाल
- डिजाइनर हैं सबा पटौदी
सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी का इंस्टाग्राम उनके परिवार की तस्वीरों से भरा हुआ है. जिसमें से खास तौर पर करीना कपूर और सैफ अली खान की तस्वीरें देखी जा सकती हैं. वहीं गुरुवार को सबा ने एक थ्रोबैक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. जिसमें देखा जा सकता है कि वे अपनी भाभी यानी की करीना कपूर खान और खास दोस्त के साथ खड़ी है. इस तस्वीर के शेयर करते ही सबा के आगे सावलों की एक लंबी लाइन खड़ी हो गई है. जी हां, एक यूजर ने कमेंट में ऐसी बात कह दी है जिसका सबा को कमेंट कर जवाब देना ही पड़ा.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
थ्रोबैक तस्वीर ने खड़े किए सवाल
थ्रोबैक तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों ने ब्लैक कलर के आउटफिट पहने हुए हैं. इस तस्वीर को साझा करते हुए वे लिखती हैं- 'अब भी डिवा?' इस तस्वीर के साझा करते ही उनकी पोस्ट पर कमेंट की लाइन लग गई है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'करीना कभी आपके कमेंट का रिप्लाई नहीं करती हैं. फिर भी आप उनकी तस्वीर शेयर करती रहती हैं.' यूजर का कमेंट देख सबा अपने आप को रोक नहीं पाईं और उन्होंने इसका जबाव देते हुए कहा- "मैं अपनी भाभी से बहुत प्यार करती हूं, खुद से सच बोलना जरूरी है." सबा का यह कमेंट सोशल मीडिया में चर्चाओं का विषय बना हुआ है.

डिजाइनर हैं सबा पटौदी
सबा पटौदी लाइमलाइट से दूर रहती है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. बता दें कि सबा पेशे से एक डिजाइनर हैं. वे सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं