विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2021

सबा अली खान ने बचपन के दिनों को किया याद, Video में दिखाए फैमिली के खास पल

सबा अली खान (Saba Ali Khan) ने अपनी फैमिली की तस्वीरें और वीडियो को शेयर किया है, जो खूब देखा जा रहा है.

सबा अली खान ने बचपन के दिनों को किया याद, Video में दिखाए फैमिली के खास पल
सबा अली खान (Saba Ali Khan) ने शेयर किया वीडियो
  • सैफ अली खान की बहन ने शेयर की शानदार थ्रोबैक फोटोज
  • बचपन की यादों को कर रही हैं मिस
  • ज्वैलरी डिजाइनर हैं सैफ अली खान की बहन सबा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा अली खान (Saba Ali Khan) को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना खूब पसंद है. सबा अली खान (Saba Ali Khan) आए दिनों अपने परिवार के खास पलों को फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं. उन्होंने इस बार भी ऐसा ही किया है.सबा नेअपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो फैंस को काफी आकर्षित कर रहा है. फैंस के साथ ही सेलेब्स भी वीडियो की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सबा अली खान (Saba Ali Khan) ने पटौदी पैलेस की कुछ पुरानी यादें शेयर की है. इस पैलेस में अपने माता-पिता और परिवार के साथ बीते पलों को मिस करते हुए सबा ने कैप्शन लिखा, 'बचपन की यादें जो आपकी यात्रा को और भी खूबसूरत बना देती है.' वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि पहले तो शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) अपने  दोनों बच्चों के साथ नजर आती हैं वहीं दूसरे फोटो में सबा अपने भाई बहनों के साथ दिखाई देती हैं. वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सबा अपने बचपन की यादों को कितना मिस कर रही हैं. 

इसके साथ ही सबा अली खान (Saba Ali Khan) ने एक और वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'द रॉयल वेडिंग, पार्ट वन वो वक्त शानदार था और यह सच है कि पुरानी चीजें काफी कीमती होती हैं.' आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सबा अपनी फैमिली की शानदार तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं इससे पहले वे कई थ्रोबैक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं सबा एक्ट्रेस नहीं है,  लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके पोस्ट आए दिनों वायरल होते रहते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pataudi Family Pic, Saba Ali Khan, Saif Ali Khan, Bollywood Actor Saif Ali Khan, Sharmila Tagore, Throwback Video, Throwback Memories
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com