विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2020

Sooryavanshi की रिलीज से पहले रोहित शेट्टी ने कैटरीना कैफ को किया अनफॉलो, एक्ट्रेस के लिए किया था यह कमेंट

'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की रिलीज से पहले ही इसके डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया.

Sooryavanshi की रिलीज से पहले रोहित शेट्टी ने कैटरीना कैफ को किया अनफॉलो, एक्ट्रेस के लिए किया था यह कमेंट
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने रिलीज से पहले ही किया अनफॉलो
  • कैटरीना कैफ को रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
  • रोहित शेट्टी ने एक्ट्रेस को लेकर किया था कमेंट
  • 'सूर्यवंशी' के जरिए रोहित शेट्टी के साथ पहली बार काम कर रही हैं कैटरीना
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. लेकिन सूर्यवंशी की रिलीज से पहले ही इसके डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. हालांकि, कैटरीना कैफ अभी भी रोहित शेट्टी को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं. दरअससल, रोहित शेट्टी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पर अपने एक कमेंट को लेकर ट्रोल के निशाने पर आ गए थे. हालांकि, रोहित शेट्टी के इस कमेंट के लिए खुद कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर सफाई भी दी. 

मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस जिम लुक हुआ वायरल, इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस- देखें Video और Photos

td9v6b58

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) पर कमेंट किया था कि कोई भी आप पर ध्यान नहीं देगा. इसकी सफाई देते हुए कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी, "प्यारे दोस्तों, मैं कभी भी किसी मीडिया रिपोर्ट और आर्टिकल पर कमेंट नहीं करती. लेकिन इस मामले में, मेरे ऊपर रोहित सर द्वारा किये गए कमेंट को गलत समझा जा रहा है. मैं आपको बता दूं कि मैंने एक शॉट के दौरान आंख मारी थी, जिसपर रोहित शेट्टी ने कहा था कि इस फ्रेम में चार लोग हैं, और ब्लास्ट भी हो रहा है. इसलिए कोई भी आपके आंख मारने पर ध्यान नहीं देगा."

टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' ने 7वें दिन किया धमाकेदार प्रदर्शन, कमाए इतने करोड़

बता दें कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) पहली बार 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) के जरिए रोहित शेट्टी के साथ काम कर रही हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ-साथ एक्टर अजय देवगन और रणवीर सिंह भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे. बता दें कि सूर्यवंशी पहले 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण अक्षय कुमार की फिल्म कि रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. हालांकि, अभी तक इसकी नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Rohit Shetty, Katrina Kaif Instagram, Rohit Shetty Unfollow Katrina Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com