विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2021

KGF Chapter 2 में यश की होगी धमाकेदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की 'अग्निपथ' की दिला देगी याद

'केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2)' में रॉकिंग स्टार यश की होगी धमाकेदार एंट्री, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म से है प्रेरित.

KGF Chapter 2 में यश की होगी धमाकेदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की 'अग्निपथ' की दिला देगी याद
केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) में यश (Yash) की होगी धमाकेदा एंट्री
  • केजीएफ चैप्टर 2 में यश की होगी धमाकेदार एंट्री
  • अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अग्निपथ' से है प्रेरित
  • फैन्स को खूब पसंद आ रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

रॉकिंग स्टार यश (Yash) अपनी अपकमिंग फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2)' को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जो फैन्स को काफी पसंद आया था. वहीं, अब फैन्स फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटिड हैं. फिल्म के निर्माता अपने टीज़र की सफलता का जश्न मना रहे है. टीजर को अब तक 140 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. बता दें, फिल्म के टीजर को यश उर्फ ​​रॉकी भाई के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था. 


हालांकि, टीज़र का सीन फैन्स को सबसे ज्यादा पसंद आया, वह यश (Yash) का एंट्री सीक्वेंस था. जहां वह ऑटोमोबाइल की एक लाइन को उड़ाते हुए, आग की लपटों के बीच एंट्री करते है. यह दृश्य अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के 'अग्निपथ (Agneepath)' के प्रतिष्ठित दृश्य से बहुत मिलता जुलता है. केजीएफ चैप्टर 1 में भी यश 'एंग्री यंग मैन' और माफिया किंग के लुक में नजर आ रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर के प्रतिष्ठित किरदार से मेल खाता है.


केजीएफ चैप्टर 1 (KGF Chapter 1) में यश ने 'रॉकी' का किरदार निभाया है, जो कोलार गोल्ड फील्ड्स के गोल्ड माफिया की भूमिका में नज़र आए थे. जिसे दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से बेहद पसंद किया गया है और अब अगले सीक्वल में भी, यश अपनी पॉवर और जोश के साथ अपने दुश्मनों का सामना करता हुआ दिखाई देंगे. केजीएफ: चैप्टर 2', में रॉकिंग स्टार यश, संजय दत्त (Sanjay Dutt), श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन, प्रकाश राज (Prakash Raj), मालविका अविनाश, अच्युत कुमार इत्यादि कलाकार नज़र आएंगे. यह एक बहुभाषी वेंचर है जिसे कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kgf Chapter 2, Kgf Chapter 2 Teaser, Yash, Sanjay Dutt, Raveena Tandon, Amitabh Bachchan, Agneepath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com