ऋषि कपूर को याद कर बेटी रिद्धिमा कपूर ने शेयर की Photo, बोलीं- आपकी यादें हमेशा हमारे साथ हैं...

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) याद कर उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor) ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं.

ऋषि कपूर को याद कर बेटी रिद्धिमा कपूर ने शेयर की Photo, बोलीं- आपकी यादें हमेशा हमारे साथ हैं...

रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने परिवार संग शेयर की फोटो

खास बातें

  • ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं रिद्धिमा कपूर
  • परिवार संग शेयर की फोटो
  • रिद्धिमा कपूर ने कहा कि आपकी यादें हमेशा हमारे साथ...
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को गुजरे हुए एक साल जल्द ही पूरे होने वाले हैं. ऐसे में उन्हें याद कर उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor) ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं. फोटो में रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ नीतू कपूर (Neetu Kapoor), ऋषि कपूर, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और उनकी बेटी भी नजर आ रही है. फोटो को रिद्धिमा कपूर ने कुछ ही मिनट पहले शेयर की थीं, लेकिन तस्वीर को अब तक 10 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. फोटो को शेयर करते हुए रिद्धमा कपूर ने बताया कि वह अपने पापा को काफी मिस कर रही हैं.

रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने परिवार के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आपका प्यार ही हमारी राह को रोशन करेगा. आपकी यादें हमारे साथ हमेशा रहेंगी. हमेशा हमारे दिल में भी..." उनकी इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी कमेंट किये. सोफी चौधरी और एकता कपूर ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की इस तस्वीर पर हार्ट शेप इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन दिया. बता दें कि रिद्धिमा कपूर साहनी अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं. साथ ही वह फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor) पेशे से एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं. वह अपने कलेक्शन्स की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं. इसके अलावा वह फिटनेस फ्रीक भी हैं. इस बात का अंदाजा उनकी तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें वह योग करते हुए और एक्सरसाइज करते हुए नजर आती हैं. रिद्धिमा कपूर बॉलीवुड से दूर होने के बाद भी अकसर चर्चा में बनी रहती हैं. वहीं, नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बात करें तो जहां एक तरफ एक्ट्रेस फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं तो वहीं रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'एनिमल' में नजर आएंगी.