विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2022

भायखला जेल में कैदियों के साथ रिया चक्रवर्ती ने किया था डांस, रिहाई वाले दिन पूरी जेल में बंटवाई थी मिठाई

साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती के लिए काफी मुश्किल रहा है. अभिनेत्री और उनके भाई को इस मामले से जुड़े ड्रग्स केस में कुछ वक्त तक जेल में समय बिताने पड़ा था. ऐसे में अब खुलासा हुआ है कि रिया चक्रवर्ती ने जेल में किस तरह से अपना समय बिताया.

भायखला जेल में कैदियों के साथ रिया चक्रवर्ती ने किया था डांस, रिहाई वाले दिन पूरी जेल में बंटवाई थी मिठाई
भायखला जेल में कैदियों के साथ रिया चक्रवर्ती ने किया था डांस
नई दिल्ली:

साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती के लिए काफी मुश्किल रहा है. अभिनेत्री और उनके भाई को इस मामले से जुड़े ड्रग्स केस में कुछ वक्त तक जेल में समय बिताने पड़ा था. ऐसे में अब खुलासा हुआ है कि रिया चक्रवर्ती ने जेल में किस तरह से अपना समय बिताया. अभिनेत्री भायखला जेल में बंद थीं. उस वक्त उसी जेल में मानवाधिकार वकील और ट्रेड यूनियनिस्ट सुधा भारद्वाज भी जेल में थीं. ऐसे में उन्होंने देखा कि कैसे रिया चक्रवर्ती जेल के अंदर समय बिताती थीं. सुधा भारद्वाज ने बताया है कि रिया चक्रवर्ती ने जेल में अन्य कैदियों के साथ डांस भी किया था. 

सुधा भारद्वाज भीमा कोरेगांव केस में पिछले साल दिसंबर में रिहा हुई थी. अब उन्होंने हाल ही में वेबसाइट न्यूज लॉन्ड्री से बातचीत की. इस दौरान रिया चक्रवर्ती के बारे में बात करते हुए सुधा भारद्वाज ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत की बातें मीडिया में चल रही थीं, वहां लोग कहते थे कि वह पागल था. उस वक्त हम कहते थे कि रिया को बलि का बकरा बनाया जा रहा है. हम इससे बहुत नाखुश थे. इसलिए, मुझे इस बात की खुशी हुई थी कि उन्हें मुख्य बैरक में नहीं लाया गया था. उन्हें स्पेशल सेल में रखा गया था. मुझे लगता है कि उन्हें इसलिए वहां रखा गया था ताकि वह टीवी न देखें, क्योंकि लोग उस टीवी को चालू रखेंगे. हर समय उनके मामले के बारे में सुनते थे जोकि परेशान करने वाला होता.'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं उनके लिए यह जरूर कहना चाहूंगी कि उन्हें इस तरह की स्थिति में डाल दिया गया था. हालांकि उन्होंने इसे बहुत ही खेल के रूप में लिया और वह अन्य कैदियों के साथ बहुत दोस्ताना तरीके से रहती थी. वह बच्चों के साथ बहुत मिलनसार थी. पहले दिन हर कोई कहे जा रहा था कि रिया कहां है ? आप जानते हैं कि लोग कैसे होते हैं, लेकिन वह कभी इस बारे में बात नहीं करेगी. और जब वह जाने वाली थी, तो उनके बैंक अकाउंट में कुछ ही पैसे बचे थे, इसलिए उसने सभी बैरकों के लिए मिठाई देने के लिए कहा. सभी कैदी उसे अलविदा कहने के लिए नीचे आए। फिर, सभी ने कहा कि रिया, एक डांस, एक डांस'। उन्होंने कैदियों की बात का सम्मान करते हुए उन सभी के साथ डांस किया.' 

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून साल 2020 को हुई थी. इस मामले की हर पहलू से जांच करते हुए पुलिस ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को ड्रग्स मामले में भायखला जेल में बंद कर दिया था. जेल में उन्होंने 28 दिन काटे थे. हालांकि उसके बाद रिया चक्रवर्ती जमानत पर बाहर आ सकीं. वहीं इस पूरे मामले में अभिनेत्री को मीडिया ट्रायल का सामना भी करना पड़ा था. 

Airport Traffic: बॉबी देओल, बोनी कपूर और गीता बसरा एयरपोर्ट पर आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rhea Chakraborty, Sudha Bharadwaj, Rhea Chakraborty Jail, Rhea Chakraborty Controversy, Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com