विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2019

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, बॉम्बे हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत- जानें पूरा मामला

स्ट्रीट डांसर 3 डी के एक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D'souza) के खिलाफ गैर जमानती वारेंट जारी किया गया है.

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, बॉम्बे हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत- जानें पूरा मामला
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D'souz) के खिलाफ केस हुआ दर्ज
  • कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर-जमानती वारेंंट हुआ जारी
  • बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की अंतरिम राहत की अपील
  • 2016 में दर्ज हुआ था केस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D'souza) पर हाल ही में धोखाधड़ी का आरोप लगा है. रेमो डिसूजा के खिलाफ गाजियाबाद मेजिस्ट्रेट कोर्ट ने गैर- जमानती वारेंट जारी किया है. बता दें, साल 2016 में बिजनेसमैन सत्येंद्र त्यागी ने रेमो डिसूजा पर उनसे फिल्म बनाने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया था. जिसके बाद उन्होंने रेमो (Remo D'souza) के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था. गाजियाबाद मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कई बार तलब किया, हालांकि रेमो एक बार भी वहां नहीं पहुंचे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक गैर- जमानती वारेंट जारी होने के बाद उन्होंने बॉम्बे हाई में अंतरिम राहत के लिए अपील की.

शाहरुख खान को देख बेकाबू हुए फैन्स, 'मन्नत' के बाहर लगी भारी भीड़,Video हुआ Viral

हालांकि रेमो डिसूजा (Remo D'souza) की इस अपील को बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने खारिज कर दिया. बता दें, मुंबई पुलिस को अभी तक रेमो डिसूजा के खिलाफ वारेंट नहीं मिला है, जिस वजह से अभी तक उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है. सत्येंद्र त्यागी ने साल 2016 में रेमो पर फिल्म 'अमर मस्ट डाई (Amar Must Die)' बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया था. 

Housefull 4 Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' ने मचाया तहलका, कमा डाले इतने करोड़

त्यागी ने अपनी शिकायत में कहा था कि रेमो (Remo D'souza) ने उनसे वादा किया था कि इस इंवेस्टमेंट के वह दुगने पैसे देंगे. हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया. वहीं, अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही रेमो डिसूजा स्ट्रीट डांसर 3 डी (Street Dancer 3D) फिल्म में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वह डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस 5 (Dance Plus 5)' में बतौर जज भी नजर आएंगे.

देखें Video:

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Remo D'souza, Remo D'souza Video, Remo D'souza Dance Video, Non-bailable Warrant Against Remo D'souza, Street Dancer 3d
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com