विज्ञापन
This Article is From May 08, 2024

गा रही थीं रेखा और झूमकर नाच रहे थे विनोद खन्ना, पाकिस्तानी सरजमीं पर इस जोड़ी ने मचा दिया था तहलका

रेखा और विनोद खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रेखा गाती और विनोद खन्ना डांस करते नजर आ रहे हैं.

गा रही थीं रेखा और झूमकर नाच रहे थे विनोद खन्ना, पाकिस्तानी सरजमीं पर इस जोड़ी ने मचा दिया था तहलका
विनोद खन्ना और रेखा का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

विनोद खन्ना अपने जमाने के वो स्टार रहे हैं जिन्होंने ना केवल लड़कियों को बल्कि लड़कों को भी अपना फैन बनाया हुआ था. उनका हैंडसम लुक और गर्मजोशी से भरा व्यवहार हर किसी के दिल को छूता था. कोस्टार्स के साथ उनकी बॉन्डिंग से पता चलता था कि वो कितने खुशमिजाज किस्म के इंसान थे. फिलहाल आज हम आपको उनका कुछ ऐसा ही अंदाज दिखाने वाले हैं. इसमें आप उन्हें रेखा के साथ मस्ती करते देखेंगे. इंटरनेट पर वायरल ये वीडियो लाहौर, पाकिस्तान का बताया जा रहा है हालांकि इसके बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं है.

गा रही थीं रेखा और नाच रहे थे विनोद खन्ना

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देखेंगे कि रेखा 'बम्बई से आया मेरा दोस्त' गा रही थीं और विनोद खन्ना मस्ती से डांस कर रहे थे. इसके बाद रेखा माइक उन्हें थमा देती हैं और वो अपने मस्ती भरे अंदाज में गाने लगते हैं. दोनों की बॉन्डिंग देखकर लगता है कि इनकी ऑफ स्क्रीन दोस्ती काफी गहरी रही होगी.

वायरल वीडियो पर ऐसे कमेंट

वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. इस वीडियो पर रेखा और विनोद खन्ना की तारीफ में एक से बढ़कर एक कमेंट देखने को मिले. एक फैन ने जानकारी देते हुए लिखा, यह प्रोग्राम 1973 में लाहौर में फंड जुटाने के लिए हुआ था. ये फंड शौकत खानम अस्पताल के लिए जुटाया गया था. एक ने लिखा, क्या सिंप्लिसिटी है. वो दिन बड़े ही हसीन थे. एक फैन बोला, जरा विनोद खन्ना को देखो. कितने हैंडसम थे वो. एक ने लिखा, दोनों ही कितने सुंदर लग रहे हैं. इस जमाने की बात कुछ और ही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vinod Khanna, Vinod Khanna Movies, Vinod Khanna Rekha, Vinod Khanna News, Vinod Khanna Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com