विज्ञापन

54 साल पुराना वो गाना जिसकी वजह से रोमांटिक हीरो बने विनोद खन्ना, आशा-रफी की आवाज और आरडी बर्मन के म्यूजिक का चला जादू

54 साल पहले एक रोमांटिक गाने ने विनोद खन्ना की पूरी इमेज ही बदल दी. इस गाने ने उन्हें रोमांटिक हीरो के तौर पर स्टैब्लिश किया. मोहम्मद रफी और आशा भोसले की आवाज में इस गाने विनोद खन्ना की एक नई इमेज बनाई.

54 साल पुराना वो गाना जिसकी वजह से रोमांटिक हीरो बने विनोद खन्ना, आशा-रफी की आवाज और आरडी बर्मन के म्यूजिक का चला जादू
विनोद खन्ना को किस गाने ने बनाया रोमांटिक हीरो
Social Media
नई दिल्ली:

विनोद खन्ना हिंदी सिनेमा के हैंडसम एक्टर्स में से एक माने जाते हैं. अमिताभ बच्चन जैसी कद-काठी, चार्मिंग चेहरा और प्यारी सी स्माइल कुल मिलाकर उनमें एक रोमांटिक हीरो कहलाने का हर एक गुण था लेकिन विनोद खन्ना को शुरुआत में इस नजर से देखा ही नहीं गया. वह फिल्मों में काम कर रहे थे. हिट फिल्में भी दे रहे थे. उनके अपोजिट अच्छी अच्छी एक्ट्रेसेज को भी कास्ट किया जाता था लेकिन किसी को उनमें वो रोमांटिक हीरो वाला करिश्मा नहीं दिख रहा था. लेकिन एक गाना था जिसने विनोद खन्ना की इमेज बदल दी.

फ्लॉप फिल्म के एक गाने ने बदली विनोद खन्ना की इमेज

Imdb पर मौजूद ट्रीविया के मुताबिक आर डी बर्मन का एक गाना था जिसने एक्टर को लेकर फिल्म मेकर्स की नजर बदली. ये गाना साल 1972 में आई फिल्म 'परछाइयां' में था. विनोद खन्ना और रेशमा पर फिल्माया गया ये गाना था 'सांसों में कभी'. इस गाने को मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन इस एक गाने से विनोद खन्ना के रोमांटिक स्किल्स दर्शकों की नजरों में आए और उनके इस अंदाज को बहुत पसंद किया गया.

अमिताभ बच्चन के स्टारडम को दी थी टक्कर

विनोद खन्ना को लेकर कहा जाता है कि अगर वो 80 के दशक के शुरुआती दौर में फिल्मों से टेम्पररी रिटायरमेंट ना लेते तो वे अमिताभ बच्चन के स्टारडम को टक्कर दे सकते थे. 1975-81 में विनोद खन्ना की सोलो हीरो ब्लॉकबस्टर फिल्मों में कैद (1975) और जालिम (1980), दोनों लीना चंदावरकर के साथ और इंकार (1977) विद्या सिन्हा के साथ, इसके बाद आप की खातिर (1977), खून की पुकार (1978), युवराज (1979), गरम खून (1980), लहू के दो रंग (1979), ताकत (1982) और जेल यात्रा (1981) शामिल हैं.

बिग बी की वजह से विनोद खन्ना के हाथ से गई थी दोस्ताना!

राज खोसला 'दोस्ताना' में पहले शत्रुघ्न सिन्हा वाले रोल के लिए विनोद खन्ना को लेना चाहते थे. लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल लिया और शत्रुघ्न सिन्हा को फाइनल किया. क्योंकि उन्हें लगा कि दर्शक यह नहीं मानेंगे कि जीनत अमान, अमिताभ के लिए विनोद खन्ना को ठुकरा देंगी. इससे आप समझ ही सकते हैं कि उस वक्त उनका स्टारडम किस लेवल का रहा होगा.

यह भी पढ़ें: 41 साल पुराना गाना, श्रीदेवी ने मेनका बन भंग की थी राजेश खन्ना की तपस्या, किशोर-आशा की जुगलबंदी से हिट हुआ आंखें खोलो स्वामी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vinod Khanna, Vinod Khanna  birth Anniversary, Vinod Khanna Films, Amitabh Bachchan, Mohammad Rafi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com