विज्ञापन

Independence Day Songs: स्वतंत्रता दिवस पर सुनें 10 देशभक्ति गाने, बी प्राक, सुखविंदर सिंह से लेकर सोनू निगम की आवाज ने बनाया सदाबहार

Desh Bhakti Songs: 'तेरी मिट्टी' से 'कर चले हम फिदा' तक हिंदी सिनेमा के वो 10 देशभक्ति गीत, जिसे 15 अगस्त पर जरूर सुनें. 

Independence Day Songs: स्वतंत्रता दिवस पर सुनें 10 देशभक्ति गाने, बी प्राक, सुखविंदर सिंह से लेकर सोनू निगम की आवाज ने बनाया सदाबहार
देशभक्ति के 10 गाने, जो 60 साल से बढ़ा रहे जोश
नई दिल्ली:

80th Independence Day 2026: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है. इस दिन देशभर में आजादी का जश्न मनाया जाता है और हर तरफ तिरंगा, देशभक्ति और गर्व का माहौल नजर आता है, लेकिन देशभक्ति के गानों के बिना ये जश्न कुछ अधूरा सा लगता है. हिंदी फिल्मों ने हमें ऐसे कई गाने दिए हैं, जिन्हें सुनते ही दिल में अपने देश के लिए गर्व की भावना जाग उठती है. इस स्वतंत्रता दिवस पर आप भी सुनें ये देशभक्ति से भरपूर सॉन्ग्स. 

बी प्राक ने गाया 'तेरी मिट्टी' 

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का 'तेरी मिट्टी' आज के दौर के सबसे भावुक देशभक्ति गानों में से एक है. गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे और संगीत अरको ने दिया है। फिल्म अनुराग सिंह ने डायरेक्ट की थी और इसमें अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं. गाने में एक सैनिक के देश के लिए बलिदान, परिवार से उसका लगाव और अपनी मिट्टी के लिए प्यार दिखाया गया है. फिल्म में यह गाना खास तौर पर युद्ध के दौरान सैनिक की भावनाओं को सामने लाता है. 

ये भी पड़ें- 15 अगस्त पर स्कूलों में खूब होती है इस 20 साल पुराने गाने पर परफॉर्मेंस, काजोल की रोमांटिक फिल्म का देशभक्ति गीत की आज भी है धूम 

सुनिधि चौहान ने गाया 'ऐ वतन'

आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' का 'ऐ वतन' भी देशभक्ति गानों की लिस्ट में खास जगह रखता है. गाने का मेल वर्जन अरिजीत सिंह और फीमेल वर्जन सुनिधि चौहान ने गाया है. इसका संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया और बोल गुलजार ने लिखे हैं. फिल्म मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी थी और इसमें आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे. यह गाना देश के लिए कुछ भी कर गुजरने के जज्बे को सहजता से दिखाता है. 

सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया 'संदेशे आते हैं' 

'बॉर्डर' फिल्म के गाने 'संदेशे आते हैं' में देशभक्ति के साथ सैनिकों के दर्द को भी महसूस किया जा सकता है. सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने इस गाने को गाया है. इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे और संगीत अनु मलिक ने दिया. फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए थे. गाने में दिखाया गया है कि जवानों को घर और परिवार की याद सताती है, लेकिन देश की ड्यूटी के चलते वह अपनी जगह पर डटे रहते हैं.

एआर रहमान ने गाया 'ये जो देश है तेरा'

शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेस' का 'ये जो देश है तेरा' देश के साथ जुड़ाव की कहानी कहता है. इस गाने को एआर रहमान ने गाया और संगीत भी दिया. इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे. फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था और इसमें शाहरुख खान और गायत्री जोशी मुख्य भूमिका में थे. गाने में शाहरुख का किरदार अपनी मिट्टी और अपने देश से दोबारा जुड़ता नजर आता है.

सुखविंदर सिंह, सलीम मर्चेंट और मारियाना डी'क्रूज ने गाया 'चक दे! इंडिया' 

शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे! इंडिया' का टाइटल ट्रैक सुनते ही जोश बढ़ जाता है. इसे सुखविंदर सिंह, सलीम मर्चेंट और मारियाना डी'क्रूज ने गाया है. संगीत सलीम-सुलेमान ने दिया और बोल जयदीप साहनी ने लिखे. फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था. गाने में शाहरुख खान और भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी नजर आती हैं. फिल्म की कहानी भी भारतीय टीम को एकजुट होकर देश के लिए खेलने और जीत हासिल करने के जज्बे पर आधारित है. 

कृष्णमूर्ति, हरिहरन, शंकर महादेवन और आदित्य नारायण ने गाया 'आई लव माय इंडिया'

फिल्म 'परदेस' का 'आई लव माय इंडिया' उन गानों में शामिल है, जिन्हें सुनते ही अपने देश पर गर्व महसूस होता है. इसे कविता कृष्णमूर्ति, हरिहरन, शंकर महादेवन और आदित्य नारायण ने गाया है. गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे और संगीत नदीम-श्रवण ने दिया. फिल्म सुभाष घई के निर्देशन में बनी थी और इसमें शाहरुख खान, महिमा चौधरी और अमरीश पुरी अहम भूमिकाओं में थे. गाने में भारत की खूबसूरती और संस्कृति को दिखाया गया.

महेंद्र कपूर ने गाया 'मेरे देश की धरती' 

अगर पुराने देशभक्ति गानों की बात हो तो 'मेरे देश की धरती' का नाम सबसे पहले याद आता है. मनोज कुमार की फिल्म 'उपकार' का यह गाना महेंद्र कपूर ने गाया था. इसके बोल गुलशन बावरा ने लिखे और संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने दिया. गाने को मनोज कुमार पर फिल्माया गया था. इसमें भारत की मिट्टी, खेतों और मेहनतकश किसान के जीवन को दिखाया गया है.

मन्ना डे ने गाया 'ऐ मेरे प्यारे वतन' 

फिल्म 'काबुलीवाला' के 'ऐ मेरे प्यारे वतन' गाने में देश से दूर रहने वाले व्यक्ति का वतन के लिए दर्द दिखाया दया है. इसे मन्ना डे ने गाया था. गाने के बोल प्रेम धवन ने लिखे और संगीत सलील चौधरी ने दिया. फिल्म में बलराज साहनी और उषा किरण मुख्य भूमिकाओं में थे और गाना बलराज साहनी पर फिल्माया गया था.

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर का आखिरी गाना था बेहद खास, देशभक्ति से भरे इस गीत का पीएम मोदी से भी है कनेक्शन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independance Day, Deshbhakti Song, Independence Day Songs, Bollywood, Bollywood Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com